Bihar Weather Update: प्रदेश में बदला मौसम का मिज़ाज, कुछ जिलों में बारिश, कहीं Heat Wave अलर्ट जारी

Bihar Weather Today Update In Hindi: बिहार के 21 जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गर्मी की तपिश और लू जैसे हालात से लोगों को थोड़ी राहत ज़रूर मिली है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो प्रदेश के कई ज़िलों में पूरवा बहने के आसार है। इसकी वजह से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं अभी प्रदेश के 15 ज़िलों में हीट वेव अलर्ट जारी है।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को उत्तर बिहार में और बुधवार को पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मालदा और फारबिसगंज के आसपास तक ही मॉनसून पहुंचा है, इसके साथ ही उत्तर पूर्व बिहार और उसके आसपास के इलाके में चक्रवाती परिसंचरण जैसी स्थिति बनी है। इस वजह से सीमांचल क्षेत्र में बारिश होने के आसार ज्यादा हैं।

bihar-weather-update-news-in-hind

आशीष कुमार (निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र पटना) की मानें तो एक से दो दिनों में प्रदेश भर में मौसम के तेवर बदलते हुए नज़र आएंगे। कई जिलों में मॉनसून दस्तक दे सकती है। बुधवार से लेकर शुक्रवार तक पटना सहित दक्षिण बिहार में बारिश के आसार ज्यादा हैं।

बुधवार से दक्षिण बिहार के जिलों में अधिकतम तापमान में दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को उत्तर बिहार के लगभगल जिलों वज्रपात और मेघ गर्जन का ऑरेज अलर्ट है। वहीं दक्षिण पूर्व बिहार के एक या दो जिलों में वज्रपात और मेघ गर्जन के आसार है।

सीमांचल समेत सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, शिवहर, वैशाली और कटिहार जिले के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इसके अलावा भी प्रदेश के अन्य ज़िलों में भी बारिश की छिटपुट गतिविधियां हो सकती हैं। वहीं मंगलवार को अररिया, सुपौल और किशनगंज में भारी बारिश की चेतावनी है। इसके अलावा गया, नवादा और जहानाबाद में उष्ण लहर की चेतावनी भी जारी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+