Bihar Chunav 2025: अनंत सिंह जेल से रिहा, JDU टिकट की चर्चा तेज, सोनू-मोनू गैंग से फिर टकराव की आहट!
Bihar Chunav 2025: मोकामा की राजनीति में फिर से गरमाहट आने वाली है। बाहुबली अनंत सिंह आज जेल से रिहा हो रहे हैं, और उनके आने से पहले ही सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों की मानें तो इस बार वे जनता दल यूनाइटेड (JDU) के टिकट पर मोकामा विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं। वहीं, कुख्यात सोनू-मोनू गैंग से उनकी पुरानी रंजिश अब एक बार फिर सतह पर आ गई है।
पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास ने OneIndia Hindi के सीनियर रिपोर्टर इंज़माम वहिदी से ख़ास बातचीत में कई सनसनीखेज दावे किए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अनंत सिंह के इशारे पर चलते हैं, और जदयू पार्टी के भीतर उसे रोकने की किसी की हिम्मत नहीं है।

अनंत सिंह, जिन्हें 'छोटे सरकार' के नाम से जाना जाता है, मोकामा क्षेत्र में वर्षों से एक प्रभावशाली नेता रहे हैं। हत्या, अपहरण, और अवैध हथियार रखने जैसे मामलों में जेल जा चुके अनंत सिंह अब दोबारा सियासी पारी खेलने को तैयार हैं। भूमिहार समुदाय की सियासत करने वाले अनंत सिंह को सोनू-मोनू गैंग ने खुली चुनौती दी है। उसके डर से ही 'छोटे सरकार' बुलेट प्रूफ गाड़ी खरीदा है।
मौजूदा सियासी समीकरण:
अनंत सिंह के JDU में संभावित आगमन से मोकामा में एक बार फिर त्रिकोणीय या सीधा मुकाबला देखने को मिल सकता है। सोनू-मोनू गैंग से चल रहे 'छत्तीस का आंकड़ा' भी इस बार के चुनाव को और अधिक हिंसक व पेचीदा बना सकता है।
क्या कहता है JDU का खेमा?:
पार्टी के अंदरखाने से खबरें हैं कि JDU में भी इस फैसले को लेकर मतभेद हैं। पर नीतीश कुमार के पुराने समीकरणों और अनंत सिंह की दबंग छवि को देखते हुए, उन्हें पार्टी में शामिल करने का दांव चलता नजर आ रहा है।
जेल से बाहर आते ही अनंत सिंह एक बार फिर बिहार की सियासत में हलचल मचाने को तैयार हैं। आने वाले हफ्तों में उनकी राजनीतिक दिशा, JDU का रुख और सोनू-मोनू गैंग से टकराव - ये तीनों चीजें मोकामा को पूरे राज्य की राजनीति का केंद्र बना सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications