Bihar News: मंत्री ज़मा खान की एस्कॉर्ट गाड़ी का एक्सीडेंट, मौके पर 1 की मौत, 4 ज़ख्मी
Bihar Minister Escort Vehicle Accident: बिहार सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ज़मा खान अपने इलाके से पटना लौट रहे थे। इस दौरान उन्हें एस्कॉर्ट कर रही गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई, जिससमे गाड़ी चालक की मौक़े पर ही मौत हो गई। वहीं 4 लोग ज़ख्मी हो गए।
ज़मा खान (बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री) की एस्कॉर्ट गाड़ी रोहतास के परस्थुआ थाना इलाके के पास हादसे का शिकार हो गई। ड्राइवर जमालुद्दीन खान ने नियंत्रण खो दिया, जिस वजह से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया।

सड़के हादसे में ड्राइवर की मौक़े पर मौत हो गई, वहीं चार पुलिस वाले घायल हो गए है। इनमे दो महिला पुलिसकर्मी भी है। सभी घायलों का इलाज सासाराम सदर अस्पताल में चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक ज़मा खान कैमूर में अपने गृह क्षेत्र पहुंचे थे। इसके बाद वह पटना लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया
रोहतास पुलिस की एक टीम पुलिस लाइन डेहरी से मंत्री ज़मा खान को एस्कॉर्ट कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो एस्कॉर्ट जीप ज़मा खान की तेज़ रफ़्तार कार के साथ-साथ चल रही थी, तभी चालक ने संतुलन खोदिया और गाड़ी पलट गई।
एस्कॉर्ट जीप चला रहे ड्राइवर जिसकी हादसे में मौत हो गई, वह नोखा के मेयारी बाज़ार के रहने वाली थे। होम गार्ड कांस्टेबल के पद पर काम कर रहे थे। कोचस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का प्राथमिक इलाज कर, सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
नवीन चंद्र झा (पुलिस उपमहानिरीक्षक, शाहाबाद), एसपी विनीत कुमार और डॉ. केएन तिवारी (सिविल सर्जन) ने घायलों का हालचाल जाना। वहीं एसपी ने विनीत कुमार ने बताया कि सभी पुलिसकर्मी खतरे से बाहर हैं। सासाराम के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हादसे के जांच के निर्देश दिये गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications