Bihar Politics: मंत्री श्रवण कुमार ने साधा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर निशाना, लगाए ये गंभीर आरोप
Minister Shravan Kumar ने भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह पर जुबानी हमला बोला। इसके साथ ही कई गंभीर आरोप भी लगाए।

Politics Of Bihar: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सभी सियासी पार्टियां अपनी चुनावी ज़मीन मज़बूत करने में जुटी हुई हैं। पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच ज़ुबानी जंग जारी है। इसी क्रम में बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने केंद्रीय मंत्री पर जमकर हमला बोला।
ग्रामीण विकास कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को नालंदा पहुंचे थे। आपदा राहत के तहत नूरसराय प्रखंड के पीड़ित के आश्रित को दो लाख रुपए का चेक भी दिया। इसके बाद उन्होंने नारी किशुनपुर गांव में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत की।
पत्रकारों से रूबरू होते उन्होंने भाजपा के दिग्गज नेता गिरिराज सिंह को निशाने पर लिया, मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि गिरिराज सिंह धर्म की सियासत करते हैं। 3 बित्ता का टिक रखते हैं और 3 किलो मांस खाते हैं। ऐसे नेता के मुंह से धर्म की बात शोभा नहीं देता है। धर्म का प्रवचन देने और बताने के लिए धर्म गुरु हैं।
ग्रामीण विकास कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि गिरिराज सिंह दलित के घर खाना खाने की नौटंकी करते हैं। वह दलित के घर खाना खा सकते हैं, लेकिन कुक से लेकर सारा सामान और बर्तन ये लोग पहले ही भिजवा देते हैं। इसके बाद दलित के घर खाना खाने की नौटंकी करते हैं।
श्रवण कुमार ने कहा कि 2024 को लेकर जिस तरह से विपक्षी दलों का गठजोड़ हो रहा है, उससे भाजपा के लोग घबराए हुए हैं। इसी वजह से भाजपा के लोग राम के नाम पर बेतुकी बयानबाज़ी कर रहे हैं। जनता भाजपा के 9 सालों के शासनकाल से तरस्त हो चुकी है। भाजपा को जवाब देने का वक्त आ गया है। गिरिराज सिंह खुद को बचाने के लिए बयानबाज़ी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications