Bihar News: 'आपको बैठा दिया हमको तकलीफ़ हुआ, पुतला जलाओ उसका', मंत्री रत्नेश सदा का ऑडियो वायरल

Bihar News: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर जहां सियासी पार्टियां राजनीतिक ज़मीन मज़बूत करने में जुटी हुई हैं। वहीं महागठबंधन में शीत युद्ध शुरू हो चुका है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा अपने समर्थक से बात कर रहे हैं।

वायरल ऑडियो में मंत्री रत्नेश सदा का समर्थक कह रहा है कि नमस्कार सर, हम मुंगेर से बोल रहे हैं। इस पर जवाब मिलता है, बोलिए। वहीं समर्थक कहता है कि हम लोगों को तकलीफ़ हुई कि आपको खींच के बैठा दिया गया, जब आप मंच पर बोल रहे थे।

Minister Ratnesh Sada Alleged Call Recording Viral- He Said Ashok Chaudhary Ka putla jalao Bihar news

समर्थक की बात सुनने के बाद बोला जाता है कि पुतला जलाओ उसका, पुतला जलाओ अशोक चौधरी का। वहीं समर्थक कहता है कि अशोक चौधरी ही क्या सभी दलित को जुटाया था। इस पर कहा गया कि हम जो कहते हैं, वह करो ना। उसका पुतला दहन करो, उसके विरोध में लिखो। वहीं समर्थक फिर बोलता है पुतला दहन करें सर, इस पर जवाब मिलता है हां।

सोशल मीडिया पर यह ऑडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, हालांकि वन इंडिया हिंदी इस वायरल ऑडियो की पुष्टी नहीं करता है। आपको बता दें कि पटना में 26 नवंबर को भीम संसद का आयोजन हुआ था। भीम संसद में काफी तादाद में दलित समुदाय के लोगों ने शिरकत की थी।

भीम संसद में जब मंत्री रत्नेश सदा बोल रहे थे, तो उस दौरान उन्हे अशौक चौधरी ने बैठा दिया था। इसके बाद से मंत्री रत्नेश सदा के समर्थकों में काफ़ी नाराज़गी है। इस पर सियासी पारा भी चढ़ा हुआ है, इसी क्रम में ऑडियो वायरल होने के बाद से सियासी बवाल भी मच रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन सरकार में शुरू हुई सियासी जंग से विपक्षी पार्टी को सियासी फ़ायदा पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+