'मैं हाजीपुर से ही लड़ूंगा लोकसभा चुनाव', जान से मारने की धमकी मिलने के बाद बोले पशुपति कुमार पारस

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने बताया कि उन्हें हाजीपुर संसदीय सीट को लेकर धमकाया गया। लेकिन, वो हाजीपुर सीट से ही लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस को जान से मारने की धमकी मिली। इसकी जानकारी खुद पशुपति कुमार पारस ने साझा की है। साथ ही नई दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में मामले में शिकायत करते हुए अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पारस ने बताया कि 22 अगस्त की रात 12 बजे नई दिल्ली के उनके सरकारी आवास के टेलीफोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। जिसमें उन्हें हाजीपुर संसदीय सीट को लेकर धमकाया गया। हालांकि, पारस ने कहा कि वो इससे डरने वाले नहीं है। वो हर हाल में हाजीपुर से ही लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। पहले भी हो चुका है सीट को लेकर हमला...

Minister Pashupati Kumar Paras

पशुपति कुमार पारस बताते हैं कि पार्टी टूटने के बाद उन पर दो बार हमला हो चुका है। पहला हमला तब हुआ था, जब केंद्र में मंत्री बनकर वो हाजीपुर पहुंचे थे। दूसर हमला तब हुआ, जब बाबा चौहरमल मेले में शरीक होने पहुंचे थे। उस वक्त कुछ असमाजिक तत्वों ने उन पर हमला किया था।

सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग
वहीं, पारस को जान से मारने की मिली धमकी के बाद सियासत गर्म हो गई। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने गृहमंत्री अमित शाह से पशुपति कुमार पारस की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। साथ ही आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की भी मांग की है। उधर, केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने पटना में बिहार सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि अब केंद्रीय मंत्री भी सुरक्षित नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+