Bihar Weather Today: बिहार में कैसा रहेगा हाल, इन 9 ज़िलों में रेड जारी, पढ़िए आज का मौसम समाचार
Bihar Mausam Samachar: बिहार में मौसम का मिज़ाज बदलते ही किसी को राहत तो, किसी को आफ़त हो रही है। बारिश होने से जहां किसानों को राहत मिली है, वहीं जलजमाव की वजह लोगों को परेशानी हो रही है। प्रदेश में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है, इस पर लोगों की नज़र बनी हुई है।
बिहार के 9 जिलों के लिए शुक्रवार को मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रेड अलर्ट जारी किया है। बिहार के 9 जिलों में अगले 36 घंटे के दौरान आंधी और आकाशीय बिजली (वज्रपात) बहुत तेज़ बारिश होने का 'रेड अलर्ट' जारी किया है।

प्रदेश के बेगूसराय, भागलपुर,अरवल, गया, जहानाबाद, जमुई, कटिहार, कैमूर, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, नवादा, नालंदा, रोहतास और शेखपुरा जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। अगले दो-तीन दिनों में बांका, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, गया, मुंगेर, कटिहार, नवादा और रोहतास जिले में विभिन्न जगहों पर मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली के साथ-साथ मूसलाधार बारिश की भी संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक रोहतास, कटिहार, औरंगाबाद और गया जिले में जगहों पर चार पांच दिनों तक बारिश की संभावना देखते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश के ज़्यादातर ज़िलों में कुछ जगहों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना भी है।मेघ गर्जन और वज्रपात (आकाशीय बिजली) के साथ मूसलाधार बारिश के भी आसार हैं।
वहीं मौसम विभाग द्वारा लोगों से अहतियात बरतने की अपील भी की गई है। आपको बता दें कि पिछले दिनों गया के बेलागंज में आकाशीय बिजल गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। कुछ ही घंटों में जिला पदाधिकारी गया, द्वारा आश्रित परिवारों को चार-चार लाख रुपये की मुआवज़ा राशि दिलवाई गई थी। इसलिए सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications