दूल्हे ने मंडप में जैसे ही रखा क़दम, पहुंच गई पहली पत्नी, मौक़े से फ़रार हुआ युवक
Aurangabad देवी मंदिर से विवाह का अनोखा मामला सामने आया है, जहां पहली पत्नी के रहते युवक दूसरी शादी रचाने जा रहा था। इसी दौरान पहली पत्नी आ गई और फिर मामले का खुलास हुआ। वहीं युवक मौके से फरार हो गया।

Aurangabad से विवाह का अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक शख्स मंदिर में शादी करने पहुंचा तो उसकी पहली पत्नी ने जमकर हंगामा किया, मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर देवी मंदिर में दूल्हा और दुल्हन शादी के करने के लिए पहुंचे थे। जबकि युवक पहले से ही शादीशुदा था। अपने परिवार वालों से इजाजत लेकर लड़का दूसरी शादी रचना जा रहा था। युवक के इस करतूत की पहली पत्नी को जैसे ही सूचना मिली उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और फिर मंदिर पहुंच कर शादी रुकवा दी।

पहली पत्नी के पहुंचने के बाद हुआ तमाशा
देव सूर्य मंदिर के पास देवी मंदिर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जब मामले का खुलासा हुआ तो हर कोई हैरान रह गया कि पहली पत्नी के होते हुए युवक दूसरी शादी कैसे कर सकता है। शादी के मंडप में ड्रामा होता देख युवक चुपचाप से भाग गया। वहीं मामले की शिकायत पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, जब तक दूल्हा फरार हो चुका था। बताया जा रहा है कि रामा चौधरी देव प्रखंड के भलुआडी गांव के रहने वाले हैं, उन्हीं का बेटा पिंटू चौधरी पहली पत्नी के रहते ही दूसरी शादी कर रहा था।

पहली पत्नी के रहते कर रहा था दूसरी शादी
रामा चौधरी के परिजनों ने बताया कि जपला (झारखंड) के एराजी कुसमरा गांव की रहने वाली मुन्नी कुमार से दो वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। मंगलवार के दिन पिंटू दाउदनगर के एक गांव की युवती से दूसरी शादी रचाने देव सूर्य मंदिर में पहुंचा था। पहली पत्नी को इस बात की सूचना मिली तो वह मौक़े पह पहुंच गई, जिसके बाद युवक मौका देख कर वहां से फ़रार हो गया। वहीं पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने के सवाल पर लड़की के परिजन ने कहा कि अगुआ ने गलत जानकारी दी थी।
Recommended Video

लड़के ने छुपाया था पहली शादी का सच
अगुआ (मीडियेटर) ने बताया था कि लड़के का पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। उसके बात पर ही हम लोग शादी के लिए राज़ी हुए थे। लेकिन शादी के मंडप में अचानक पहली पत्नी आई, जिसके बाद यह खुलासा हुआ की पहली पत्नी के साथ तलाक नहीं हुआ है। लड़के ने भी सच को छिपाकर रखा था। वहीं इस पूरे मामले में स्थानीय लोगों करा कहना है कि इस तरह कामों से समाज में गलत संदेश जाता है। ऐसा काम करने वाले लोगों को सख्त से सख्त सज़ा देनी चाहिए।
ये भी पढ़े: Viral Video: देवघर मेले में हुई आंखें चार, प्रेमी के साथ भागने वाली थी प्रेमिका, गांव वालों ने करवा दी शादी












Click it and Unblock the Notifications