बिहार: दूल्हा बन देख रहा था दोबारा शादी का सपना, पत्नी ने पहुंचा दिया जेल, जानिए मामला...

सज-धजकर शादी का हसीन सपना देख रहा दूल्हा सात फेरे लेने से पहले ही जेल पहुंच गया। मंडप में बैठे दूल्हे के साथ ऐसा समय भी आया जब वो मुंह छिपाने लगा लेकिन आखिरकार उसकी पोल खुल ही गई।

पटना। सज-धजकर शादी का हसीन सपना देख रहा दूल्हा सात फेरे लेने से पहले ही जेल पहुंच गया। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिरकार शादी के वक्त दूल्हा कैसे जेल चला गया? क्या उसके ऊपर कोई मामला दर्ज था! तो आपको बता दें कि शादी के जोड़े में मेंहदी लगाकर दूल्हा दुल्हन के घर पहुंचा और शादी की तैयारी भी हो रही थी लेकिन इस शादी की जानकारी दूल्हे की पहली पत्नी को हो गई।

बिहार: दूल्हा बन देख रहा था शादी का दोबारा सपना, पत्नी ने पहुंचा दिया जेल, जानिए मामला...

बस फिर क्या था जानकारी मिलते ही पत्नी अपने मायके वाले के साथ उस जगह पहुंची जहां शादी की तैयारी हो रही थी। पत्नी को देखते ही दूल्हा मुंह छिपाने लगा लेकिन भरी महफिल में पत्नी ने दूल्हे की पोल खोल दी। देखते ही देखते बात काफी आगे बढ़ गई और दोनों तरफ से मारपीट होने लगी। तो दूसरी तरफ शादी की तैयारी कर रही दुल्हन के घर वाले भी दूल्हे के खिलाफ हो गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई।

जानकारी के मुताबिक मधुबनी जिले के जयनगर थाना इलाके के रहने वाले इंद्रजीत ने अपनी पहली बीवी को छोड़ कलुआही थाना क्षेत्र के पश्चिम नरार की रहने वाली एक लड़की के साथ शादी की बात की और बातचीत सफल होने पर शादी की तैयारी होने लगी। फिर तय समय के मुताबिक इंद्रजीत सज-धजकर शादी करने के लिए लड़की के घर पहुंचा । जहां पहले से ही सारी तैयारी की जा चुकी थी। स्वागत होने के बाद शादी के लिए दूल्हा-दुल्हन जैसे ही मंडप में बैठे वैसे ही इस बात की जानकारी उसकी पहली पत्नी हो गई। फिर क्या था मौके पर पहुंची पहली पत्नी में जमकर बवाल खड़ा कर दिया। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान इंद्रजीत ने बताया कि उसका पहली पत्नी के साथ रिश्ता ठीक-ठाक नहीं था इसी वजह से वो दूसरी शादी कर रहा था।

तो उसकी पहली पत्नी ने पुलिस के सामने दिए आवेदन में कहा है कि उसकी शादी आज से 5 साल पहले इंद्रजीत के साथ हुई थी। तब इंद्रजीत गुजरात में रहकर ड्राइवर का काम करता था। शादी के बाद भी सब कुछ ठीक-ठाक था, दोनों को एक बच्चा भी हुआ। बच्चा होने के बाद इंद्रजीत का चाल-चलन कुछ बदलने लगा जिसको लेकर इन दोनों में अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। अक्सर मारपीट को देखते हुए इंद्रजीत अपनी पत्नी को लेकर ससुराल गया और उसे वहीं छोड़ गुजरात चला गया। पत्नी मायके में थी इसी का फायदा उठाते हुए उसने दूसरी लड़की से शादी की तैयारी कर ली।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी की पहली पत्नी के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरी तरफ जिस लड़की के साथ उसकी शादी हो रही थी उसने भी उसके खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि वो अपने आप को कुंवारा बताते हुए लड़की के साथ शादी कर रहा था। लेकिन शादी होने से पहले ही सारी सच्चाई सामने आ गई। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल करते हुए आरोपी दूल्हे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+