पत्नी ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे, पति ने 16 दिन की बच्ची को जमीन पर पटका

बिहार। बिहार के शेखपुरा में एक शराबी पिता ने अपनी नवजात बच्ची की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि शख्स अपनी पत्नी से शराब के लिए पैसे मांग रहा था। जब पत्नी ने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया जो वह बौखला गया और खाट पर सो रही 16 दिन की बेटी को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

man killed his infant daughter after wife denies to give money for liquor

16 दिन की बेटी को जमीन पर पटका

घटना शेखपुरा के कोरमा थाना क्षेत्र के कुरौनी गांव की है। सोहराज चौधरी को शराब की लत है। वह रोज पत्नी से शराब के लिए पैसे मांगकर ले जाता था। सोहराज ने फिर से अपनी पत्नी से शराब के लिए पैसे मांगे, लेकिन इस बार पत्नी ने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया। सोहराज ने पहले तो पत्नी के साथ मारपीट की। फिर खाट पर सो रही 16 दिन की बेटी पर उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शराबी पिता को गिरफ्तार कर लिया। कोरमा थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी शख्स को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+