Bihar News: ‘बहन को किया बर्थ डे विश, पत्नी का भूल गया जन्मदिन’, गुस्साई महिला ने पहुंचा दिया अस्पताल
Muzaffarpur Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरतअंगेज़ मामला सामने आया है, जहां एक पति को अपनी पत्नी का जन्मदिन भूलना काफी महंगा पड़ गया। पड़ोसियों की मानें तो गुस्से में आकर महिला ने उस पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया। जिससे उसके सिर में चोट लगी और उंगली में भी फ्रैक्चर हो गया।
बहन का जन्मदिन मनाया: मुजफ्फरपुर के अहियारपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना के बाद पीड़ित पति को तत्काल एसकेएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के मुताबिक कथित तौर पर महिला के पति ने 2 दिन पहले अपनी बहन के जन्मदिन पर उसे बधाई और शुभकामनाएं दी थी। सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाला था।

पत्नी का जन्मदिन भूला: अपनी पत्नी को जन्मदिन की बधाई नहीं दी इस पर मामला बिगड़ गया। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच बहस शुरू हो गई। गुस्से में पत्नी ने क्रिकेट बैट उठाकर अपने पति के सिर पर वार कर दिया। जब उसने खुद को बचाने की कोशिश की तो उसके दाहिने हाथ की एक उंगली टूट गई।
दम्पति के बीच अक्सर विवाद: घायल पति से जब इस मामले पर बात करने की कोशिश की गई तो उसने निजी पारिवारिक मामला बताते हुए कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि दंपति के बीच छोटी-मोटी बातों पर अक्सर विवाद होते रहता था।
हालांकि, इस बार जन्मदिन भूल जाने के कारण तनाव काफी बढ़ गया। इंसान को चाहिए कि छोटी-छोटी बातों को किनारा करते हुए आपस में प्यार, मोहब्बत और समझदारी से रहें। इससे समाज में छवि ख़राब होती है। इस मामला के सामने आने के बाद ज़्यादातर लोग पीड़ित पति का मज़ाक बना रहे हैं। लोगों को चाहिए समाज जागरुकता लाए और इस तरह की हिंसा से परहेज़ करें।












Click it and Unblock the Notifications