1.32 लाख वोल्ट के टावर पर शख्स का 'हाई वोल्टेज' ड्रामा, मिठाई और मोबाइल की पकड़ी जिद
पटना, 23 दिसंबर। बिहार के बरमतपुर में उस समय प्रशासन में हड़कंप मच गया, जब एक शख्स अपनी अजीबोगरीब मांग के साथ हाई-पावर ट्रांसमिशन टावर के ऊपर चढ़ गया। शख्स की इस हरकत की वजह से इलाके में लगातार 18 घंटे बिजली की कटौती की गई, वहीं सूचना मिलने पर मौके पर स्थानीय पुलिस बिजली विभाग, दमकल के उच्च अधिकारी भी पहुंच गए। लोग उस समय दंग रह गए, जब शख्स ने अधिकारियों के सामने अपनी मांग रखी।

1.32 लाख वोल्ट के टावर पर शख्स का ड्रामा
शख्स के 1.32 लाख वोल्ट के हाई पावर बिजली के टावर पर चढ़ने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। इस घटना को अपनी आंखों से देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ भी जमा हुई। बताया जा रहा है कि शख्स मानसिक रूप से बीमार है और वह मिठाई और एक मोबाइल फोन की मांग के साथ टावर पर चढ़ा था। हालांकि लोगों और सरकारी अधिकारियों ने उसे नीचे उतारने के लिए काफी मान-मनौव्वल किया लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ।

मोबाइल और मिठाई की पकड़ी जिद
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह शख्स बार-बार ऊपर से मोबाइल और मिठाई मांग रहा था। भीड़ और पुलिसकर्मियों ने उसे नीचे उतारने के लिए कई बार मनाने की कोशिश की, उसके साथ बातचीत की लेकिन वह नहीं माना। हाई-पावर ट्रांसमिशन टॉवर के ऊपर बैठा रहा और अजीबोगरीब हरकतें करता रहा। हाई ड्रामा के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। युवक को नीचे लाने की कई कोशिशें नाकाम रहीं, वह खंभे से हिला तक नहीं।

दो दिन लगातार हुई मनाने की कोशिश
बुधवार शाम तक काफी मनाने के बाद भी जब शख्स नीचे उतरने को राजी नहीं हुई ता बचाव दल ने उसे वहीं छोड़ दिया। गुरुवार की सुबह एक बार फिर शख्स को नीचे उतरने के लिए मनाने की कोशिश की गई। मिली जानकारी के अनुसार युवक बरमतपुर का रहने वाला है और मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पहले भी वह इस तरह की हरकत कर चुका है। दमकल और स्थानीय पुलिस लगातार उसे नीचे उतारने की कोशिश कर रही थी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

आखिर में अधिकारियों ने भी मानी हार
घटना की सूचना मिलने पर नगर डीएसपी भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने भी उसे नीचे लाने का हर संभव प्रयास किया। युवक टावर के ठीक बीच में छिपकर बैठा था, अंत में जब वह नहीं माना तो थक हारकर सभी ने उसे वहीं छोड़ दिया। इस बीच बीजली आपूर्ति बाधित होने की वजह से किसी प्रकार की समस्या की खबर नहीं आई है, यह ट्रांसमिशन लाइन एसकेएमसीएच पावर सब स्टेशन को जाता है। बिजली आपूर्ति के लिए कई विकल्प होते है।
यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस की कांस्टेबल भर्ती: 12 युवक-युवतियां टंकी पर चढ़े, कहा- टेस्ट क्लियर करने पर भी जॉइनिंग नहीं मिली












Click it and Unblock the Notifications