नाबालिग लड़की से शादी मामले में आया नया मोड़, ग्रामीणों ने कहा-मां और चाचा ने किया रिश्ते को शर्मसार
Minor Girl Marriage News Update: सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से शादी मामले में नया मोड़ आया है। बच्ची ने अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Siwan Minor Girl Marriage: बिहार के सीवान जिले से मानवता को शर्मसार करते हुए एक व्यक्ति ने नाबालिग लड़की से शादी रचा ली। नाबालिग से शादी की खबर पूरे प्रदेश में आग की तरह फैल गई। इस मामले में दो तरह की बातें हो रही थीं।
पहली बात तो यह हो रही थी कि आरोपी ने युवती की मां को क़र्ज़ दिया था, उसकी मां ने क़र्ज़ चुकाने में असमर्थ थी। इसलिए युवक ने उनकी बच्ची से शादी रचा ली। वहीं दूसरी चर्चा यह तेज़ थी कि, महिला की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, इसलिए बच्ची को महेंद्र पांडेय के पालन पोषण के लिए रखा था।
Recommended Video

सीवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से शादी मामले में नया मोड़ आया है। 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची की मां महेंद्र पांडेय पर अपनी बच्ची को बहला फुसलाकर लेकर भाग जाने और शादी करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि आरोपी नाबालिंग बच्ची का दूर के रिश्ते से चाचा लगता है।
शादी मामले में मां के आरोपों के उलट ही नाबालिग बच्ची ने दिया है, बच्ची ने अपनी मां पर आरोप लगाते हुए कहा कि मां ने ही महेंद्र पांडेय से शादी करने के लिए कहा था। पुलिस ने फिलहाल आरोपी महेंद्र पांडे को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मैरवा के लक्ष्मीपुर के निवासी 40 वर्षीय आरोपी महेंद्र पांडेय पहले से शादी शुदा है। पत्नी साथ रहती है, और उसके दो छोटे बच्चे भी हैं। 11 वर्षीय कक्षा छठी की छात्रा से शादी करने पर ग्रामीणों में भी रोष है, उनका कहना है कि मां या उसके रिश्ते का चाचा, इन लोगों ने रिश्तों को शर्मसार किया है।
महिला ने अगर क़र्ज़ से मुक्ति के लिए शादी का प्रस्ताव भी अगर रखा तो महेंद्र पांडेय(आरोपी) को शादी नहीं करनी चाहिए थी। युवती अपनी मां पर शादी कराने का आरोप लगा रही है, और मां महेंद्र पर आरोप लगा रही है। मामले की पूरी सच्चाई तो पुलिस की जांच में ही सामने आएगी।
मामले की जो भी सच्चाई हो लेकिन इस तरह का हरकत कर इन लोगों ने समाज को ग़लत संदेश दिया है।युवती की मां कह रही है उसकी बच्ची का पालन पोषण करने के लिए महेंद्र घर ले गया था और शादी रचा ली। वहीं नाबालिग युवती भी अब अपने मां के घर नहीं रहना चाहती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले में आरोपी को सख्त सज़ा होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत नहीं करे।












Click it and Unblock the Notifications