Mahua chunav Result 2025: 51 हजार वोटों से हारे तेजप्रताप यादव, RJD का क्या रहा हाल? कौन बना महुआ का किंग
Mahua Election Result 2025: बिहार की हाईप्रोफाइल महुआ विधानसभा सीट पर आज (14 नवंबर) नतीजे आ गए हैं। महुआ विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम चौंकाने वाले हैं। लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव महुआ से हार 51 हजार वोटों से हार गए हैं। तेजप्रताप महुआ पर तीसरे नंबर पर रहे।
इस सीट से लोजपा (रामविलास) के एनडीए उम्मीदवार संजय सिंह बंपर 44 हजार वोटों से जीत गए हैं। उन्हें 87641 (+ 44997) के बाद इतने वोट मिले हैं। RJD के मौजूदा विधायक डॉ. मुकेश रौशन भी दूसरे नंबर पर हैं। उनको 42644 ( -44997) वोट मिले हैं।

Mahua Election 2025 Results Kaun Jita Kaun Hara: महुआ विधानसभा सीट पर कौन जीता कौन हारा?
- तेजप्रताप यादव (जनशक्ति जनता दल): हारे (35703 ( -51938)
- संजय सिंह: (लोजपा (रामविलास): जीते 87641 (+ 44997)
- डॉ. मुकेश रौशन: (RJD): 42644 ( -44997)
- अमित कुमार (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन): हार गए (15783 ( -71858)
महुआ विधानसभा सीट के समीकरण
🔹 महुआ विधानसभा सीट बिहार के वैशाली जिले में स्थित एक राजनीतिक रूप से बेहद अहम क्षेत्र है, जो हाजीपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह इलाका यादव और मुस्लिम मतदाताओं की मजबूत आबादी के लिए जाना जाता है, जबकि पासवान और रविदास समुदायों की भी यहां उल्लेखनीय उपस्थिति है, जो सीट को सामाजिक रूप से और भी विविध बनाती है।
🔹 पिछले दो विधानसभा चुनावों पर नजर डालें तो 2020 में आरजेडी उम्मीदवार डॉ. मुकेश रौशन ने जेडीयू की आसमा परवीन को हराकर सीट अपने नाम की थी। इससे पहले, 2015 के चुनाव में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने यहां जीत हासिल की थी, जिसने महुआ को सुर्खियों में ला दिया था।
🔹 महुआ सीट का इतिहास काफी पुराना है। इसका गठन वर्ष 1952 में हुआ था, और पहली बार कांग्रेस नेता वीरचंद पटेल यहां से विधायक चुने गए थे। अब तक कुल 15 बार चुनाव हो चुके हैं, जिनमें कांग्रेस और आरजेडी-दोनों ने चार-चार बार जीत दर्ज की है। दिलचस्प बात यह है कि बीजेपी यहां अब तक अपना खाता नहीं खोल पाई है, यानी इस सीट पर कमल कभी नहीं खिला है।
🔹 महुआ की राजनीतिक यात्रा बताती है कि यहां का जनादेश अक्सर सामाजिक समीकरणों, स्थानीय मुद्दों और गठबंधन की रणनीति पर निर्भर करता है, जो इसे हर बार मुकाबले के लिहाज से बेहद रोचक बना देता है।












Click it and Unblock the Notifications