Mahua Assembly Election: तेज प्रताप की प्रतिष्ठा दांव पर, पारिवारिक कलह ने उलझाया समीकरण, 59.45% मतदान

Mahua Assembly Election 2025 LIVE Update: बिहार की महुआ विधानसभा सीट आज पूरे राज्य में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। सुबह 7 बजे से आज (06 नवंबर) को मतदान हो रहे हैं। महुआ में शाम पांच बजे तक 59.45% मतदान हुआ है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव यहां से मैदान में हैं और इस बार मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। तेज प्रताप के सामने राजद के मौजूदा विधायक डॉ. मुकेश रौशन और लोजपा (रामविलास) के एनडीए उम्मीदवार संजय सिंह हैं।

तेज प्रताप इस चुनाव को अपने राजनीतिक अस्तित्व की जंग मान रहे हैं। परिवार और पार्टी दोनों से अलग होने के बाद वे अब अपने नए सिंबल पर मैदान में हैं। दूसरी ओर मुकेश रौशन को राजद का पूरा संगठन और यादव वोट बैंक का पारंपरिक समर्थन मिला हुआ है। वहीं, एनडीए प्रत्याशी संजय सिंह को "चिराग फैक्टर" और एनडीए की एकजुटता का फायदा मिलने की उम्मीद है।

Mahua Assembly Election 2025 LIVE Update

Mahua Vidhan Sabha Chunav 2025 (महुआ विधानसभा चुनाव लाइव कवरेज)

-महुआ में शाम पांच बजे तक 59.45% लोगों ने डाला वोट

-महुआ में दोपहर 1 बजे तक 40.41% लोगों ने डाला वोट

-महुआ सीट पर भी मतदाताओं में दिखा उत्साह, सुबह 11 बजे तक 27.47% लोगों ने डाला वोट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में मतदान उत्साहजनक गति से जारी है। राज्य के विभिन्न जिलों में सुबह से ही मतदाता बड़ी संख्या में वोटिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 11 बजे तक कुल 27.65% मतदान दर्ज किया गया है। वहीं महुआ सीट पर भी मतदाताओं में खासा जोश देखने को मिला, जहां सुबह 11 बजे तक 27.47% वोटिंग हो चुकी है।

-महुआ में सुबह 9 बजे तक 14.49 प्रतिशत मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक राज्यभर में लगभग 13.13% वोटिंग दर्ज की गई है। वहीं महुआ में सुबह 9 बजे तक 14.49% मतदान हुआ है।

-महुआ विधानसभा सीट पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गए हैं।

-बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है।

Bihar Election 2025 Phase 1 Voting LIVE Updates: 121 सीटों पर वोटिंग शुरु, पीएम मोदी ने किया Tweet

पारिवारिक विवाद बना बड़ा मुद्दा

तेज प्रताप और तेजस्वी यादव के बीच सार्वजनिक विवाद ने महुआ के समीकरण बिगाड़ दिए हैं। यादव वोटों में बिखराव की संभावना से राजद भी चिंतित है। विश्लेषकों का मानना है कि इस पारिवारिक टकराव ने विपक्ष के लिए मैदान थोड़ा आसान बना दिया है।

एनडीए की उम्मीदें और महुआ का इतिहास

2024 लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान ने महुआ क्षेत्र में अच्छी बढ़त हासिल की थी। अब जब लोजपा (रामविलास) फिर एनडीए में लौट आई है और नीतीश कुमार से सुलह हो चुकी है, तो गठबंधन इस सीट पर खुद को मजबूत स्थिति में मान रहा है। महुआ की राजनीतिक कहानी हमेशा उतार-चढ़ाव भरी रही है-कभी कांग्रेस का गढ़, कभी राजद का। तेज प्रताप ने 2015 में यहीं से राजनीति में एंट्री ली थी और जद(यू) के समर्थन से शानदार जीत दर्ज की थी। लेकिन 2020 में वे हसनपुर चले गए, जिससे महुआ में नया समीकरण बना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+