Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Maharashtra Municipal Election: बिहार की मीनू धनंजय झा कौन? नगर निगम चुनाव में जीतकर लहराया परचम

Maharashtra Municipal Election Results: महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में इस बार भाजपा गठबंधन का दबदबा साफ नजर आ रहा है। शुरुआती रुझानों के अनुसार 29 नगर निगमों में से 23 में भाजपा गठबंधन बढ़त बनाए हुए है। मुंबई के बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में भाजपा-शिवसेना (शिंदे) गठबंधन 227 में से 115 सीटों पर आगे चल रहा है। नागपुर, पुणे, ठाणे, नवी मुंबई, पिंपरी-चिंचवड़ और नासिक में भी गठबंधन मजबूत स्थिति में है।

वहीं लातूर में कांग्रेस ने 70 में से 43 सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है। इसी बीच बिहार की मीनू धनंजय झा ने मीरा-भायंदर महानगरपालिका (MBMC) के वार्ड 7(बी) से बहुजन विकास अघाड़ी के टिकट पर जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है।

Maharashtra Municipal Election Results

Mira Bhayander ward 7B: बिहार से महाराष्ट्र तक का राजनीतिक सफर

मूल रूप से बिहार के मधुबनी की रहने वाली मीनू धनंजय झा (Meenu Dhananjay Jha corporator) ने महाराष्ट्र आकर जमीनी राजनीति को समझा और स्थानीय समस्याओं को अपना मुद्दा बनाया। शिक्षा, सफाई, सड़क और बुनियादी सुविधाओं को लेकर उन्होंने लगातार आवाज उठाई। प्रवासी समुदाय के बीच उनकी सक्रियता ने उन्हें पहचान दिलाई और यही कारण रहा कि मीरा-भायंदर के मतदाताओं ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना।

ये भी पढे़ं: Maharashtra Civic Polls Results:मराठावाड़ा में कांग्रेस का जलवा! लातूर में सबसे बड़ी पार्टी,कितनी सीटें जीतीं?

BMC election results 2025: वार्ड 7(बी) में सक्रियता और जनसंपर्क

मीरा-भायंदर महानगरपालिका के वार्ड 7(बी) (Mira Bhayander Municipal Corporation election) में मुनि धनंजय झा और उनके पति धनंजय झा लंबे समय से सामाजिक कार्यों में जुड़े रहे हैं। स्थानीय लोगों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाना, जरूरतमंदों की मदद और नियमित जनसंपर्क उनकी राजनीति की खास पहचान रही है। इसी सक्रियता और भरोसे के दम पर उन्होंने नगरसेविका का चुनाव जीतकर क्षेत्र की पहली पसंद के रूप में खुद को स्थापित किया।

ये भी पढ़ें: Jalgaon Election Result : जेल से लड़ा चुनाव,बेटा, पति और सास तीनों जीते, कौन है कोल्हे परिवार जिसने रचा इतिहास

मीरा-भायंदर क्षेत्र में बिहार के लोगों की बड़ी संख्या

मीरा-भायंदर क्षेत्र में बड़ी संख्या में बिहार से आए लोग निवास करते हैं, जिनमें खास तौर पर मिथिला क्षेत्र के प्रवासी शामिल हैं। ये लोग वर्षों से यहां रहकर मेहनत-मजदूरी, व्यापार और सेवा क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक रूप से भी मिथिला समाज की मौजूदगी लगातार मजबूत हुई है। चुनावी नतीजों में भी इस समुदाय की भागीदारी और एकजुटता साफ नजर आती है, जिसने स्थानीय राजनीति को नई दिशा देने में अहम योगदान दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+