BJP विधायक का विवादित बयान, कहा- मजहब खूब सिखाता है आपस में वैर करना
मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले के बिस्फी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल ने दरभंगा में आदि कवि विद्यापति की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में विवादित बयान दिया है। समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे विधायक हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि मजहब नहीं सिखाता आपस में वैर रखना दुनिया का सबसे बड़ा झूठ है।
Recommended Video

अपने बयान में एक विशेष समुदाय के लोगों को निशाना बनाते हुए कहा कि वे खूब काम करते हैं, खून देते हैं लेकिन लोग उन्हें वोट नहीं देते क्योंकि वे भाजपा से आते हैं। कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल ने कहा कि मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना दुनिया में सबसे बड़ा झूठ है, मजहब खूब सिखाता है आपस में वैर करना।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि मजहब सिखाता है कि कोई आपकी बात नहीं मानता है तो काट दो, रेप कर दो। लेकिन हमारी संस्कृति सिखाती है कि पत्थर में भी भगवान हैं, हर चीज में देवता हैं। पांच सौ साल पहले तुलसी दास ने लिखा कि जड़-चेतन सब में भगवान हैं।
उन्होंने कहा, 'हम राम-कृष्ण, गीता, आदि शंकराचार्य और विद्यापति को मानने वाले लोग हैं। लेकिन लोगों के बीच जब इन महान लोगों की चर्चा करते हैं तो लोगों को लगता है कि ये हमारे मजहब के दुश्मन हैं। हो सकता है कि 47 के पहले, 69-71 से पहले बांग्लादेश में भी विद्यापति पर्व मनाया जाता हो, होली-दिवाली, रामायण, गीता कश्मीर में भी हुआ करते थे।












Click it and Unblock the Notifications