Bihar News: मुखिया का वार्ड सचिव पर आया दिल, महिला ने की तीसरी शादी, ग्रामीणों ने काटा बवाल
Bihar Mukhiya News: बिहार के मधेपुरा से प्रेम प्रसंग का अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां बिहारीगंज शेखपुरा पंचायत की मुखिया की तीसरी शादी पर ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। शेखपुरा स्थित युवक के मकान पर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला
ग्रामीणों ने बताया कि शेखपुरा पंचायत की मुखिया सुनीता देवी का गांव के ही निवासी शशिभूषण मेहता के पुत्र नवीन कुमार के साथ करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 25 वर्षीय युवक के साथ कई बार सुनीता मुखिया घर से बाहर घूमने जाया करती थी। 10 से 15 दिन बाहर दोनों साथ में बिताते थे, इसके बाग वापिस लौट जाते थे।

एक सप्ताह पहले भी दोनों घर से भागे थे, 30 अगस्त को दोनों ने आपसी सहमति से नोटरी करवाते हुए शादी रचा ली। उदाकिशुनगंज में शादी रचाने के बाद शुक्रवार को दोनो घर लौटे, जिसके बाद ग्रामीणों ने शादी का विरोध कर दिया। इसके साथ ही मुखिया को पद से इस्तीफ़ा देने की मांग करने लगे।
ग्रामीणों का कहना है कि सुनीत मुखिया ने समाज को कलंकित कर दिया है। ऐसे जन प्रतिनिधि की ज़रूरत नहीं है, जो कि समाज को ग़लत संदेश दे। वहीं गांव की महिलाओं ने संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि इंदिरा आवास योजना दिलवाने के नाम पर सुनीत मुखिया ने 10-10 हज़ार रुपये लिये हैं, उसे वापिस करे और अपने पद से इस्तीफ़ा दे।
ग्रामीणों के बवाल की सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष अमित रंजन और सीओ अविनाश कुमार पूरी टीम के साथ शेखपुरा पहुंचे। इसके बाद लोगों को शांत करवाते हुए युवक नवीन कुमार मेहता को अपने साथ ले गई। वहीं सुनीता मुखिया की मां जंगली देवी ने बताया कि उसकी बेटी साल 2013 में बेला पेमो (पूर्णिया) में शादी करवाई थी।
शादी के कुछ दिन बाद ही वह मायके चली आई, इसके बाद वापिस ससुराल नहीं गई। फिर शेखपुरा गांव के ही रहने वाले रामधीन साह के बेटे संजय साह से प्रेम प्रसंग कर घर से फरार होकर 2014 में कोर्ट मैरिज की। दूसरी शादी से उसके दो बेटे 7 वर्षीय कृष्ण कुमार और 4 वर्षीय प्रेम कुमार हैं।
मुखिया के चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद वार्ड-8 के सचिव नवीन कुमार से सुनीता का संपर्क हुआ। दोनों में बातें हुई और फिर प्रेम प्रसंग की शुरुआत हुई। करीब 1 सप्ताह पहले वह अपने पति और बच्चे को छोड़ प्रेमी संग फरार हो गई। काफी समझाने के बाद भी वह किसी की बात नहीं मानी और विवाह रचाकर वापिस लौट आई।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications