अजब-गजब प्रेम: आपत्तिजनक हालत में मिला प्रेमी जोड़ा, ग्रामीणों ने करवा दी मंदिर में शादी

नालंदा जिला के कांझियावां गांव के खंधा स्थित मक्के के घने खेत में बुधवार को प्रेमी जोड़े आपत्तिजनक हालत में पाए गए।

पटना, 12 मई 2022। नालंदा जिला के कांझियावां गांव के खंधा स्थित मक्के के घने खेत में बुधवार को प्रेमी जोड़े आपत्तिजनक हालत में पाए गए। ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को ऐसी हालत में देखने के बाद दोनों की जबन शादी रचा दी। युवक शादी नहीं करना चाह रहा था लेकिन ग्रामीणों के डर से उसे युवती के संग शादी रचानी पड़ी। ग्रामीणों की मानें तो युवक और युवती आपत्तिजनक हालत में खेत में पकड़े गए। जिसके बाद वहां भीड़ जुटने लगी और फिर भीड़ में मौजूद लोग प्रेमी जोड़े को सुर्यमंदिर लेकर गए और दोनों की शादी रचा दी।

मन नही होते हुए भी करनी पड़ी शादी

मन नही होते हुए भी करनी पड़ी शादी

प्रेमिका के साथ पकड़ा गया युवक शादी करने के लिए राजी नहीं था जबकि युवती शादी करने के लिए तैयार थी। भीड़ के डर से युवक ने मन नहीं होते हुए भी युवती की मांग में सिंदूर भरा। दर्जनों ग्रामीणों के सामने युवक ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर कर युवती को पत्नी का दर्जा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि युवक दूसरे गांव का है। वह जहानाबाद जिला के करनौल थाना क्षेत्र के मकदूमपुर गांव का निवासी है। उसकी बहन का कझियावां गांव में ससुराल है। अपनी बहन से मिलने के लिए वह आया था।

कुछ महीने पहले हुई थी लड़की से दोस्ती

कुछ महीने पहले हुई थी लड़की से दोस्ती

कझियावां गांव में वह अपने बहन से मिलने के लिए आया करता था। इसी दौरान कुछ महीने पहले उसकी दोस्ती गांव के ही युवक से हो गई और बाद में दोस्ती प्रेम में तब्दील हो गया। जिसके बाद अक्सर युवती से मिलने के लिए युवक छिप-छिपकर आता था। अब उसकी चोरी पकड़ी गई। इसलिए ही सारे समाज के सामने युवक को युवती से शादी रचानी पड़ी। ग़ौरतलब है कि पटना से भी एक ऐसा ही मामला हाल ही में प्रकाश में आया है जिसमें प्रेमी को अपने प्रेमिका से चोरी छिपे मिलना महंगा पड़ गया। दरअसल घर में कोई मौजूद नहीं था तो युवक चोरी छिपे फुलवारी शरीफ़ थाना स्थित युवती के घर में उससे मिलने पहुंच गया था।

प्रेमिका के अलावा घर में कोई नहीं था मौजूद

प्रेमिका के अलावा घर में कोई नहीं था मौजूद

प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने एम्स के पास उसके घर गया था। जब प्रेमी घर के अंदर दाखिल हुआ तो वहां कोई नहीं था। लेकिन अचानक थोड़ी देर बाद लड़की के मामा वहां पहुंच गए। उन्होंने देखा कि देखा कमरा बंद है। इसके बाद कमरा खुलवाने पर प्रेमी जोड़े कमरे में एक साथ पकड़े गए। इसकी ख़बर पूरे मोहल्ले में आग की तरह फ़ैल गई सभी लोग वहां जमा हो गए। प्रेमी जोड़े ने एक दूसरे से इश्क की बात कबूल करते हुए शादी के लिए हामी भरी। फिर साथनीय लोगों ने प्रेमी करने की बात स्वीकार करते हुए शादी करने की हामी भर दी। स्थानीय लोगों ने शादी करवाकर इसकी सूचना परिजनों को दी।

शादी की बात से लड़के की मां थी नाराज़

शादी की बात से लड़के की मां थी नाराज़

प्रेमी जोड़े की शादी खबर सुनते ही दोनों पक्ष के लोग जमा हुए लेकिन लड़के की मां शादी को लेकर काफ़ी नाराज़ हो गई। जिसके बाद फुलवारीशरीफ थाने को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर मौक़े पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी जोड़े को थाने ले गई। ग़ौरतलब है कि स्थानीय लोगों ने प्रमी युगल की शादी की रस्में पहले ही पूरी करा दी थी। जब लड़के की मां थाना पहुंची तो वह हाई वोल्ट ड्रामा करने लगी। इस बात पर थाना प्रभारी ने साफ लफ़्ज़ों में कह दिया कि लड़का-लड़की बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी करना चाहते हैं तो परिवार के लोग मामले में किसी भी प्रकार का हसत्क्षेप नहीं करें।

ये भी पढ़ें: बिहार: रोटी बेचने के लिए देने पड़ते हैं महीने के 50 हजार, अवैध वेंडरों के हाथ बिक जाता है प्लेटफॉर्म

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+