बिहार: रोटी बेचने के लिए देने पड़ते हैं महीने के 50 हजार, अवैध वेंडरों के हाथ बिक जाता है प्लेटफॉर्म
महंगाई की मार से पूरे देश के लोग परेशान हैं, अब रेलवे जंक्शन पर वेंडरों से भी बढ़ती मंहगाई का हवाला देते हुए हर महीने 50 हज़ार रुपये मांगे जा रहे हैं।
पटना, 11 मई 2022। महंगाई की मार से पूरे देश के लोग परेशान हैं, अब रेलवे जंक्शन पर वेंडरों से भी बढ़ती मंहगाई का हवाला देते हुए हर महीने 50 हज़ार रुपये मांगे जा रहे हैं। ताजा मामला बिहार के कटिहार रेलवे जंक्शन का है जहां अब वेंडरों को रोटी-सब्जी और पानी बेचने के लिए 50 हज़ार रुपये हर महीने देने होंगे। कटिहार में रेल पुलिस का दामन एक बार फिर से शर्मसार होने के साथ ही रेलवे की खाकी वर्दी जांच के कठघरे में आ खड़ी हुई है। पीडित वेंडर बिकाऊ साहनी ने का आरोप है कि रोटी-सब्जी और पानी बेचने वालो से बढ़ती महंगाई की मार बताकर 20 हजार रपये की वसूली को बढ़ाकर 50 हजार का रेट फिक्स कर दिया गया है।
Recommended Video

पहले हर महीने दिए जाते थे 20 हज़ार रुपये
वेंडर बिकाऊ सहनी ने कहा कि पुलिसिया रेट कि बढ़ोतरी दो अवैध वेंडरों के ठेकेदारों के बीच दावेदारी पर किया गया है। कटिहार रेल पुलिस के बाबुओं ने अवैध वेंडरो के ठेकेदारों के कहने पर रेट में बढ़ोतरी की है। दो अवैध वेंडर ठेकेदारों के बीच ठेकेदारी को हुई झड़प के बाद मामले का सनसनी खेज खुलासा हुआ। पीड़ित वेंडर बिकाऊ साहनी की माने तो रेलवे में अवैध वेंडरों के ठेकेदार साधु राय की हर माह पुलिसिया किस्त 20 हजार से बढ़ाकर 50 हजार सिर्फ़ मेरे वजह से हुई है। हम चाहते थे कि अब मेरे द्वारा यह अवैध वेंडरों का कारोबार रेल पुलिस की मदद पर चलता रहे।

'हर महीने 50 हज़ार रुपये पर डील हुई थी फ़ाइनल'
बिकाऊ सहनी ने बताया कि वह अवैध वेंडरों की ठेकेदारी को लेकर रेल थाना के बड़ा बाबू और इंस्पेक्टर से बात की थी। 50 हज़ार रुपये हर महीने पर डील फ़ाइनल भी हो गई थी। साधु राय पहले हर महीने 20 हजार रुपये देता था। मैंने रेल पुलिस को 50 हज़ार रुपये महीना देने की बात फाइनल कर दी थी। लेकिन इसके बाद भी यह काम अवैध ठेकेदार साधु के पास ही रह गया और वह 20 की जगह 50 देने लगा। रेलवे पुलिस से डील करने की वजह से ही मुझे साधु राय के गुंडों ने पीटकर अधमरा कर दिया। उन्होंने कहा कि क़रीब 100 वेंडर रोज़ाना 60 रुपया साधु राय को देता है। फिलहाल वेंडर बिकाऊ साहनी का कटिहार सदर अस्पताल में इलाज जारी है।

मामले की जांच में जुटी रेलवे पुलिस
अवैध वेंडर मामले रेल पुलिस के कप्तान डॉ संजय भारती ने बताया कि बिकाऊ साहनी मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। क़रीब पिछले 25 सालों से कटिहार में बस गया है। रोटी को लेकर जो मामला प्रकाश में आया है उस पर रेल थाना क्षेत्र में मामला दर्ज नहीं हुआ है। इसके बावजूद मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। बहरहाल इस बाबत रेल पुलिस प्रशासन की तरफ़ से कितना ठोस कदम उठाया जाएगा या जांच के नाम पर बस फाइलों मे ही मुद्दा दब कर रह जाएगा, यह देखने वाली बात होगी।
ये भी पढ़ें: बिहार: Dream 11 में टीम बनाकर युवक ने जीते 1 करोड़, लेकिन नहीं मिला एक भी रुपया
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications