Bihar News: नाबालिग़ बुआ-भतीजे की प्रेम कहानी, प्रेमी ने ब्लॉक किया नंबर, प्रेमिका ने उठाया ख़ौफ़नाक कदम
Bihar love Affair News: बिहार में प्रेम प्रसंग के अजीबो ग़रीब मामले सामने आ रहे हैं, कहीं मामा-भांजी तो कहीं जीजा-साली का प्रेम प्रसंग चल रहा है। एक ख़बर पूर्णिया से सामने आई थी, जहां दामाद और सास का प्रेम प्रसंग चल रहा था। अब एक और हैरान करने वाली प्रेम कहानी अरवल से सामने आई है, जहां बुआ अपने भतीजा पर दिल हार बैठी, ग़ौरतलब है कि दोनों नाबालिग हैं, आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला
अरवल ज़िला के रामपुर चौरम थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है। दरअसल शुक्रवार की सुबह 20 फीट गहरे कुएं में एक नाबालिग लड़की ने छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। हालांकि स्थानीय लोगों ने अपनी सूझबूझ से जान रहते युवती की जान बचा ली।

ग्रामीणों ने जब युवती से वजह पूछी की सुसाइड की कोशिश क्यो की, तो उसने बताया कि एक लड़के से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी ने बात करने बंद किया और नंबर भी ब्लॉक कर दिया। इस वजह से कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या कर रही थी।
ग्रामीणों ने बताया कि दो युवती और युवक रिश्ते में बुआ भतीजा लगते हैं, दोनों नाबालिग़ हैं। करीब दो साल से प्रेम दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कुछ दिनों पहले ही विवाद हुआ था। इसके बाद बातचीत बंद हो गई थी।
युवती ने कई बाक युवक से कॉल पर बात करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो पा रही थी। इसी वजह से नाराज़ युवती ने अपनी जान देने का फ़ैसला लिया और रामपुर स्थित कुआं में छलांग लगा दी। कुआं के तरफ से जा रहे लोगों ने रस्सी की मदद से युवती को बचाया। लेकिन इस तरह की हरकत से समाज में ग़लत संदेश जाता है।












Click it and Unblock the Notifications