सोशल मीडिया के ज़रिए हुई दोस्ती, घर से भागकर रचाई शादी, 15 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Social Media Love Affair: सोशल मीडिया का कुछ लोग सही इस्तेमाल कर अपनी ज़िंदगी की तस्वीर बदल रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग ग़लत इस्तेमाल कर अपनी ज़िंदगी भी तबाह कर रहे हैं। ताज़ा मामला गुरुग्राम का है, जिसके तार बिहार से जुड़े हुए हैं। जहां नाबालिग जोड़े ने हैरतअंगेज़ कारनामे को अंजाम दिया है, चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है?
गुरुग्राम निवसी खुशी (बदला हुआ नाम) अपने काम के सिलसिले में सोशल मीडिया पर सर्फिंग करते रहती थी। एक दिन अचानक उसके संपर्क में सारण (बिहार) का युवक आया, दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर रिश्ता प्रेम प्रसंग में तब्दील हुआ।

दोनों ने आपस में शादी रचाने का फ़ैसला लिया, इधर युवती गुरुग्राम से और उधर युवक सारण (बिहार) से विवाह रचाने के लिए फरार हुआ। कानपुर में दोनों की मुलाक़ात हुई और फिर वह मुम्बई के लिए रवाना हुए और वहां शादी रचाई। इसके बाद मुंबई में ही युवक नौकरी करने लगा।
शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन अचानक खुशी (युवती का बदला हुआ नाम) की ज़िंदगी में गम ने पांव पसार दिया। युवती को पता चला कि जिससे उसने शादी रचाई है, वह लड़का नहीं है। ग़ौरतलब है कि दोनों ही नाबालिग हैं।
युवक के राज़ का खुलासा उस वक्त हुआ, जब उसके पिता ने अपनी बच्ची की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की, पुलिस की जांच में पता चला कि एकमा की रहने वाली एक युवती फेसबुक पर लड़का बनकर लड़कियों से बातचीत करती है। इसी तरह उसने गुरुग्राम की युवती से संपर्क साधकर झांसे में लिया था।
बिहार की रहने वाली युवती ने 15 दिनों तक मुम्बई की निजी कपंनी में जॉब किया। प्राइवेट कंपनी में काम भी किया। 14 जून को दोनों छपरा (बिहार) पहुंचे। जब दोनों बिहार पहुंचे थे, तो खुशी बाज़ाबते मांग में सिंदूर लगाए हुई थी। वहीं बिहार की युवती (जो लड़का बन चलाती थी सोशल अकाउंट) पैंट-शर्ट में नज़र आ रही थी।
पुलिस की तफ्तीश में पता चला की गुरुग्राम में रहने वाली युवती का ताल्लुक गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र से ताल्लुक है। प्रेमी जोड़े ने थाने में पुलिस के पास अपनी बात रखी। थाना अध्यक्ष रत्नेश वर्मा ने कहा कि धारा 164 का बयान कराने के बाद दोनों को उनके परिजनों के सपुर्द कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications