Love Affair: घर से भागी युवती, ट्रेन में रचाई शादी, प्रेमिका का बदला मन और फिर तोड़ दी शादी

बिहार में प्रेम प्रसंग के कई अजीबो गरीब मामले सामने आते रहते हैं, ताजा मामला भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में विवाह रचाने के बाद शादी तोड़ने का सामने आया है, सुलतानगंज में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Love Affair: बिहार में प्रेम प्रसंग के अजीबो गरीब मामले सामने आ रहे हैं। कहीं मंदिर में शादी हो रही है, तो कहीं प्रेम प्रसंग में ठगी की खबरें देखने मिल रही है। तो कहीं शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। बिहार की राजधानी पटना से प्रेम प्रसंग का अजीब मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका ने भागकर शादी रचाई और बाद में मन बदलने पर शादी तोड़ ली। मिली जानकारी के मुताबिक पटने से सुल्तानगंज जाते वक्त दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में प्रेमी जोड़े ने शादी रचाई। जब युवती अपने ससुराल पहुंची तो उसका मन बदल गया, जिसके बाद वह शादी तोड़कर अपने मायके चली गई।

युवक ने ट्रेन में रचाई प्रेमिका से शादी

युवक ने ट्रेन में रचाई प्रेमिका से शादी

ग्रामीणों ने बताया कि सुलतानगंज के रहने वाले प्रेमी जोड़े के बीच करीब दो साल से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। एक महीने पहले प्रेमी और प्रेमिका घर से भाग कर शादी करने का फ़ैसला लिया था। दोनों का इश्क परवान चढ़ता गया जिसके बाद वह घर से भागकर पटना पहुंचे और मंदिर में शादी करने गए। मंदिर के प्रबंधक ने बिना अभिवावक के शादी करने की इजाज़त नहीं दी। इसके बाद प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को वापस सुलतानगंज अपने घर ले जाने का फ़ैसला किया। दोनों भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में घर जाने के लिए बैठे, इसी दौरान प्रेमी ने ट्रेन में ही प्रेमिका की मांग भर कर शादी रचा ली।

दो दिन ससुराल में रहने के बाद बदला मन

दो दिन ससुराल में रहने के बाद बदला मन

ट्रेन में शादी रचाने के बाद युवक अपनी पत्नी को लेकर सुलतानगंज अपने घर पहुंच गया। युवक के घर वालों ने बिना ऐतराज़ किए खुशी-खुशी बहू को कबूल कर लिया। वहीं जब युवती के घर वालों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने अपनी बेटी से संपर्क साधा। मां ने अपनी बेटी से बात कर उसे पढ़ाई पूरी कर शादी करने और ससुराल जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि लड़का बेरोज़गार है, सास और ससुर के भरोसे कब तक ज़िंदगी गुजारोगी। मां की बात सुनकर युवती का मन बदल गया। दो दिनों तक वह ससुराल में रही और उसके बाद शादी तोड़ने का फ़ैसला लिया।

ससुराल वालों ने की युवती को मनाने की कोशिश

ससुराल वालों ने की युवती को मनाने की कोशिश

युवती ने शादी तोड़ने के फैसला लेने के बाद ससुराल वालों के सामने अपनी बात रखी। युवती की बात सुनकर सभी ने युवती को फ़ैसला वापस लेने के लिए मनाया लेकिन वह नहीं मानी। इसके साथ ही उसने कहा कि शादी से पहले लड़के ने जो अपने परिवार के बारे में बताया था, हकीकत में ऐसा कुछ भी नही है। वह अब पढ़ाई पूरी कर सरकारी नौकरी करना चाहती है। इसके साथ ही मां और बाप के सपने को साकार करने के बाद ही शादी करेगी। ससुराल के लोगों ने युवती को डराने और धमकाने की कोशिश की लेकिन वह अपने फैसले पर बरकरार रही। इसके बाद उसने लिखित तौर पर शादी तोड़ दी और अपने घर चली गई।

Recommended Video

    प्रेमी के घर वालों ने की दहेज़ की डिमांड, प्रेमिका से मिलने पंहुचा युवक, ग्रामीणों ने करवाई शादी
    पढ़ाई के दौरान हुई थी युवक से मुलाकात

    पढ़ाई के दौरान हुई थी युवक से मुलाकात

    लड़की की मानें तो पढ़ाई के दौरान युवक से मुलाकात हुई थी, जिसके बाद नजदीकियां बढ़ती गई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। लड़के ने परिवार के बारे में काफी बड़ी-बड़ी बातें बताई थीं, उसी झांसे में आकर शादी करने का फैसला ली थी। मां ने वक्त रहते सही रास्ता दिखा दिया, अब ससुराल में एक पल भी नहीं रह सकती। प्रेम प्रसंग में शादी और फिर शादी तोड़ने की खबर इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आज कल के युवा बिना कुछ सोचे समझे विवाह तक का क़दम उठा लेते हैं और बाद में घर वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। समाज में जागरुकता की ज़रूरत है।

    ये भी पढ़ें: Viral Video: कोचिंग के टीचर से हुआ प्यार, भागकर रचाई शादी, परिवार वालों को दी सुप्रीम कोर्ट तक घसीटने की धमकी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+