Love Affair: घर से भागकर युवती ने प्रेमी संग रचाई शादी, Video जारी कर कही ये बात
Love Affair: वायरल वीडियो में युवती अपना नाम बताते हुए उम्र बता रही है। अपनी मर्ज़ी से शादी करने की बात भी कही है। वहीं युवती ने कहा कि उनके घर वालों को परेशान नहीं किया जाए।

Love Affair: बिहार के विभिन्न जिले से प्रेम प्रसंग और विवाह कर वीडियो वायरल करने के कई मामले सामने आ रहे हैं। समस्तीपुर जिले से भी एक प्रेम प्रसंग का ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें युवती प्रेम विवाह की बात कह रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती अपना नाम बताते हुए कह रही है कि वह अपनी मर्ज़ी से भागी है। वहीं युवती अपनी उम्र 18 साल बताते हुए शादी की बात भी कह रही है। 19 फरवरी को महमदपुर गांव (मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र) के रहने वाले किशन राज साह के साथ प्रेम विवाह की बात कह रही है।
वीडियो में युवती ने कहा कि वह दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं। बिना किसी ज़ोर ज़बरदस्ती की उन्होंने अपनी खुशी से शादी की है। वहीं युवती ने कहा कि कोई भी उनके परिवार वालों को परेशान नहीं करें। वीडियो देख कर ऐसा लग रहा है कि किसी कमरे में बनाया गया है, युवती की मांग में सिंदूर भी भरा हुआ है। वहीं उसके बगल में प्रेमी किशन कुमार साह बैठा हुआ नज़र आ रहा है। वीडियो में सिर्फ़ युवती ही अपनी बात कहते हुए नज़र आ रही है। वहीं प्रेमी युवक खामोश ही नज़र आ रहा है।
वायरल वीडियो के अलावा दोनों प्रेमी जोड़े की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। तस्वीरों में दोनों वर माला पहने हुए नज़र आ रहे हैं। लड़की की मांग में सिंदूर भी है। ग्रामीणों की मानें तो युवक और युवती अपने घर से फरार हो गए। उसके बाद उनके परिजन दोनों को ढूंढ़ रहे हैं। इधर देखा तो सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीर वायरल हो रही है। वहीं मोहिउद्दीन नगर थाना अध्यक्ष ने इस मामले पर कहा कि उनके पास किसी भी प्रकार का आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: Love Affair: युवती को नहीं था रिश्ता मंज़ूर, मंगेतर के भाई को भेजा ऑडियो क्लिप और कर दिया कांड












Click it and Unblock the Notifications