Love Affair: शिक्षक की पहले की जमकर पिटाई, बाद में छात्रा के साथ करवाई शादी, जानिए पूरा मामला
Love Affair News: बिहार के नालंदा ज़िले से छात्रा और शिक्षक के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने पहले शिक्षक की पिटाई की और फिर उसकी शादी करवा दी।

Love Affair: बिहार में इन दिनों गुरु और शिष्या के बीच प्रेम प्रसंग के कई मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला नालंदा ज़िला के सारे थाना क्षेत्र का है। जहां पढ़ाई के दौरान शिक्षक और छात्रा के बीच आंखे चार हुई और इश्क परवान चढ़ने लगा। शिक्षक और छात्रा के बीच बातों का सिलसिला जारी था, इसी क्रम में रविवार के दिन लड़की के परिवार वाले बर्थ डे पार्टी में शरीक होने के लिए बिहार शरीफ गए थे। छात्रा घर पर अकेली थी, इसी दौरान उसने शिक्षक को मिलने के लिए घर पर बुलाया लिया। छात्रा से मिलने आए शिक्षक को ग्रामीणों ने देख लिया और वहीं उसकी जमकर धुनाई कर दी।
Recommended Video

छात्रा और शिक्षक की रज़ामंदी से करवाई शादी
लड़की के परिजनों को जब इस बात की सूचना मिली तो उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। गुरु की पहले तो जमकर पिटाई की, बाद में दोनों की रज़ामंदी से शादी करा दी गई। प्रेम प्रंसग में पिटाई के बाद विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रेमी शिक्षक सोनू कुमार एक साल से गांव में ही कोचिंग चलाता था। छात्रा भी उसी गांव की रहने वाली है, पढ़ने के लिए वह सोनू के कोचिंग में जाती थी। पढ़ाई के दौरान ही दोनों की नज़दीकियां बढ़ी और प्रेम संबंध बनने लगे।

प्रेमिका से मिलने पहुंचा था प्रेमी
शिक्षक और छात्रा अक्सर चोरी छिपे मुलाक़ात करते थे, गुज़रे 5 फरवरी को प्रेमी शिक्षक सोनू प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था। इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। शिक्षक को वहीं बंधक बनाकर ग्रामीणों ने पिटाई की और फिर उसकी शादी करा दी। ग्रामीणों की पिटाई से प्रेमी सोनू कुमार की तबीयत बिगड़ गई, इसलिए इलाज के लिए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

समाज में जा रहा ग़लत संदेश- ग्रामीण
अनिल महतो के 28 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार की शादी सत्येंद्र महतो की 14 वर्षीय बेटी सुरुचि कुमारी से करा दी गई। इस पूरे मामले में सारे थानाध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस जांच कर रही है, लेकिन इस संबंध में किसी की तरफ से कोई लिखित शिकायत दर्ज हुआ नहीं है। प्रेम प्रसंग के इस मामले में ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह शिक्षक ही अगर छात्रा के साथ प्रेम प्रसंग करेगा तो, समाज में ग़लत संदेश जाएगा। इस तरह के मामले को ज्यादा तूल नहीं देना चाहिए, इस बाबत संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
ये भी पढ़ें: प्रेमिका ने दिया धोखा, प्रेमी ने खोल ली 'बेवफ़ा चाय वाला 2’ दुकान, गाना हिट होने पर प्रेमिका ने छोड़ा था साथ












Click it and Unblock the Notifications