घर में नहीं था कोई, प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई, फिर करवा दी शादी
Love Affair औराई थाना क्षेत्र के खेतलपुर निवासी रामू (बदला हुआ नाम) का गांव की ही निवासी मीना( बदला हुआ नाम) से पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। दोनों अकसर चोरी छिपे एक दूसरे से मिलते रहते थे।
Love Affair: बिहार में प्रेम प्रसंग के कई अजीबो गरीब मामले सामने आते रहते हैं। मंदिर में शादी, जबरन विवाह (पकड़ौआ ब्याह) जैसे मामले आए दिन देखने को मिलते रहते हैं। ताज़ा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है। जहां प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने पर ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की। वहीं बाद में दोनों परिवार की सहमति से प्रेमी जोड़े की शादी करवा दी गई। मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है। रात के समय प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया था। इस दौरान युवती के चाचा ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। जिसके बाद हंगामा होने पर ग्रामीण भी मौक़े पर जुट गए।
Recommended Video

घर में नहीं था कोई, प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी
युवती के साथ युवक को अपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने पर ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई की। इसके बाद युवक से पूछा गया कि शादी करेगा तो उसने शादी के लिए हामी भर दी, वहीं लड़की भी शादी के लिए राज़ी थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों के परिवार वालों की रजामंदी से विधि विधान के साथ प्रेमी जोड़े की शादी करवा दी। ग्रामीणों ने बताया कि युवक की उम्र करीब 22 साल है और लड़की की उम्र करीब 20 साल है।

1 साल से चल रहा था दोनों के बीच प्रेम प्रसंग
औराई थाना क्षेत्र के खेतलपुर निवासी रामू (बदला हुआ नाम) का गांव की ही निवासी मीना( बदला हुआ नाम) से पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। दोनों अकसर चोरी छिपे एक दूसरे से मिलते रहते थे। मुलाक़ातों का सिलसिला काफी दिनों से चल रहा था। बुधवार को युवती की मां गंगा नहाने गई हुई थी। युवती के पिता विदेश में नौकरी करते हैं। घर पर कोई नहीं था। इसी का फ़ायदा उठाकर महबूबा ने अपने महबूब को मिलने के लिए घर पर बुला लिया। वहीं लड़की के चाचा को इसकी भनक लग गई, चाचा ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिथि में देख लिया।

ग्रामीणों ने पंचायत कर लिया फ़ैसला
प्रेमी जोड़े के रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने पंचायत की, पंचायत में युवक और युवती ने शादी कर साथ रहने की बात कही। प्रेमी जोड़े की बात के बाद पंचायत ने दोनो पक्ष के परिवार वालों से शादी की रज़ामंदी ली और प्रेमी जोड़े क कहने पर समाज के सामने शादी करवा दी गई। प्रेमी ने समाज के सामने प्रेमिका की मांग में सिंदूर डाला और पूरे विधि विधान से समाज को साक्षी मानते हुए प्रेमिका से शादी रचा ली।

'एक ही समुदाय से ताल्लुक रखता है प्रेमी जोड़ा'
प्रेमी जोड़े की शादी का वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। यह वीडियो शोसल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वहीं इस पूरे मामले में खेतलपुर पंचायत के मुखिया गणेश कुमार ने कहा प्रेमी जोड़ा एक ही जाती का है, दोनों की सहमति से ग्रामीणों ने शादी करवा दी है। दोनों बालिग हैं प्रेम प्रसंग के चक्कर में कोई गलत क़दम उठा सकते थे। इसलिए सभी लोगों की रज़ामंदी से उनकी शादी करवा दी गई।
ये भी पढ़ें: Bihar Hospital: गांव के मुखिया को मिलेगी नई ज़िम्मेदारी, ग्राम स्वास्थ्य समिति का किया जा रहा गठन












Click it and Unblock the Notifications