IPL में लाखों रुपये का सट्टा हारने के बाद सटोरियों ने रची ख़ौफ़नाक साज़िश, खुलासे से चौंक गए लोग

बिहार में अपराधियों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं औऱ वह बिना किसी ख़ौफ़ वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

नालंदा, 12 जून 2022। बिहार में अपराधियों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं औऱ वह बिना किसी ख़ौफ़ वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वहीं बिहार पुलिस भी अपनी मुस्तैदी से अपराधियों पर नकेल कसने में कामयाब होती नज़र आ रही है। पिछले दिनों एक मामला प्रकाश में आया था जिसमें जीजा ने ही फिरौती के लिए अपने साले का अपहरण कर लिया था लेकिन पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही गुत्थी सुलझा ली थी। इसी कड़ी में आज एक अपरहरण का मामला सामने आया जिसमें सेटरियों ने सट्टा में हारे हुए पैसे की रिकवरी के लिए बाज़ार से युवक का अपहरण कर लिया था। लेकिन पुलिस ने अपहरण की गुत्थी सुलझा ली है।

IPL में सट्टा हारने के बाद रची थी साज़िश

IPL में सट्टा हारने के बाद रची थी साज़िश

आईपीएल में सट्टा हारने के बाद अपहरणकर्ताओं ने दो लाख रुपए फिरौती के लिए युवक का बाज़ार से अपहरण कर लिया था। नालंदा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अलौदिया गांव के खेत से युवक को बरामद कर लिया। दो मोबाइल और एक मोटरसाइकिल के साथ पुलिस ने 5 अपराह्रणकर्ताओं को गिरफ़्तार किया। जिसमें एक अभियुक्त नाबालिग बताया गया है। घटना की जानकारी देते हुए सदर डीएसपी मोहम्मद शिबली नोमानी ने बताया कि, मानपुर थाना क्षेत्र के सरबहदी गांव निवासी मिथलेश यादव ने 11 की शाम को नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

युवक के नंबर से ही कॉल कर मांगी फिरौती

युवक के नंबर से ही कॉल कर मांगी फिरौती

एफआईआर में अज्ञात के खिलाफ़ बेटे का अपहरण करने का मामला बताया गया था। प्राथमिकी के मुताबिक फिरौती के लिए अपहरणकर्ताओं ने लड़के के फ़ोन से ही कॉल कर फिरौती मांगी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तत्परता दिखाते हुए वैज्ञानिक अनुसंधान के माध्यम से टीम गठित किया गया। जांच टीम ने अलौदिया गांव के चौरा नदी के पास से युवक को सकुशल बरामद किया। पुलिस अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

जीजा ने फिरौती के लिए किया था अपहरण

जीजा ने फिरौती के लिए किया था अपहरण

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले भी बाज़ार निकले युवक के अपहरण का मामला सामने आया था। पीड़ित परिवार काफ़ी खोजबीन के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। आवेदन में के मुताबिक युवक घर से बाज़ार लिए निकला था लेकिन वापस नहीं वौटा। रात में अज्ञात नबंर से कॉल आया था कि बेटे की सलामती चाहते हैं तो 50 लाख रुपए दो नहीं तो शिवम को जान मार दूंगा। तत्काल में 25 लाख रुपए लेकर बाढ़ स्टेशन पर बिना किसी को बताए अकेले आओ।

24 घंटे के अंदर पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

24 घंटे के अंदर पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

पीड़ित परिवार ने पुलिस को इस बात की सूचना दी जिसके पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। जांच के लिए टीम गठित हुई। वैज्ञानिक अनुसंधान के ज़रिए 24 घंटे के भीतर युवक को सकुशल दीपनगर थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर मोबाइल और एक लग्जरी कार समेत अन्य दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया था। ग़ौरतलब है कि अभियुक्त युवक का जीजा ही था। वही दो और व्यक्ति का पहले से ही अपराधिक रिकॉर्ड था।

ये भी पढ़ें: बिहार: गांव में नहीं है एक भी मुस्लिम परिवार, हिंदु समुदाय के लोग करते हैं 5 वक़्त नमाज़ अदा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+