पीएम मोदी की सलाह से टेंशन में आए तेजस्वी, बाजुओं की ताकत से खींच रहे हैं जीप
प्रधानमंत्री मोदी सेहत के प्रति किसने सतर्क हैं, ये बताने की जरूरत नहीं। ऐसी ही जारुकता के बीच पीएम ने युवा नेता तेजस्वी को वजन कम करने की सलाह दी थी। पीएम की सलाह पर तेजस्वी वजन घटाने में जुट गए हैं।
पटना, 25 जुलाई : सियासी मतभेद के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निजी संबंधों की गर्मजोशी बरकरार रखने में माहिर हैं। ऐसा ही कुछ दिखा था पीएम मोदी के पटना दौरे के दौरान। प्रधानमंत्री मोदी ने तेजस्वी यादव को वजन घटाने की सलाह (loose weight Tejashwi) दी थी। उनकी सलाह का असर हुआ है। तेजस्वी यादव वजन घटाने के लिए पसीना बहा रहे हैं। युवा राजद नेता तेजस्वी यादव बिहार के डिप्टी सीएम भी रह चुके हैं। बता दें कि पटना में बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह के दौरान पीएम मोदी ने तेजस्वी से कहा था कि वजन घटाओ। पीएम और तेजस्वी की स्टोरी सुर्खियों में रही थी।
Recommended Video

वजन घटाने के हथकंडे
तेजस्वी यादव अपने हाथों से एक जीप को उसके चालक सहित पीछे खींचते देखे जा सकते हैं। वीडियो में कुछ मीटर की दूरी तक जीप खींचने के बाद तेजस्वी जीप में धक्का लगाते भी दिखते हैं। वीडियो तेजस्वी यादव के पटना स्थित आधिकारिक आवास की है।

हमें यक़ीं है कि ये आसमान कुछ कम है
जीप खींचते दिखे तेजस्वी के वर्कआउट का ये दूसरा वीडियो हफ्तेभर के अंदर सामने आया है। RJD के ट्विटर हैंडल पर लिखा गया,
उसे गुमाँ है कि हमारी उड़ान कुछ कम है
हमें यक़ीं है कि ये आसमान कुछ कम है।
ऑफिस ऑफ तेजस्वी ट्विटर हैंडल @TejashwiOffice पर लिखा गया,
तुझे रुकना नही
तुझे झुकना नहींतेरी है जमीं तू बढ़ता चल
तारों के हाथ पकड़ता चल
तू एक है प्यारे लाखों में
तू बढ़ता चल
ये रात गई
वो सुबह नईडटे रहो राहों में मंजिल मिल ही जाएगी
हालात कितने भी विषम हों अधीर न बनो...
यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। अमजद खान नाम के एक यूजर ने लिखा, 'जियो हो बिहार के लाला मजा आ गइल...' (Jiyo ho bihaar ke lalla... Mja aa gayill)।
धीरज राजा नाम के ट्विटर यूजर ने तेजस्वी को सलाह दी। उन्होंने लिखा, 'घर में कसरत करने से अच्छा है कि हम गरीबों के साथ खेत में कुदाल चलाये और सिर पर मिट्टी उठाये। सेहत सही रहेगा'

युवा नेता को प्रधानमंत्री ने क्या कहा
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने 32 वर्षीय राजद नेता तेजस्वी यादव से कहा था कि उन्हें अपना वजन घटाने पर ध्यान देना चाहिए। 12 जुलाई को पटना दौरे पर बिहार विधानसभा परिसर में पीएम मोदी ने तेजस्वी को सेहत का ध्यान रखने और वजन कम करने की सलाह दी थी। इसके हफ्ते भर के अंदर तेजस्वी ने पसीना बहाना शुरू कर दिया।

तेजस्वी क्रिकेट छोड़कर राजनीति में आए
फिटनेस के लिए खेलकूद या कसरत काफी जरूरी माने जाते हैं। शुरुआती दिनों में तेजस्वी जब क्रिकेट में करियर बनाने के प्रयास कर रहे थे, तो उनकी छवि अलग थी। तंदुरुस्त शरीर के तेजस्वी मैदान पर फुर्तीले दिखते थे, हालांकि, सियासत में आने के बाद उनकी दिनचर्या बदली और अब उन्होंने काफी वेट गेन कर लिया है।

युवाओं के बीच तेजस्वी पॉपुलर
बता दें कि तेजस्वी मुखरता से अपनी बातें रखने के लिए मशहूर हैं। युवाओं की परेशानियों को आवाज देने वाले तेजस्वी अक्सर सफेद कुर्ता-पायजामा पहने दिखते हैं। ऐसे ही एक मौके पर समाचार एजेंसी पीटीआई ने उनकी तस्वीर जारी की थी। 11 जुलाई को क्लिक की गई इस फोटो में तेजस्वी का वेटगेन काफी स्पष्ट दिख रहा है। वेट लूज करने के लिए तेजस्वी अब पसीना बहा रहे हैं।

फिटनेस के लिए साइकिल
यूं तो तेजस्वी फिटनेस के लिए साइक्लिंग का भी सहारा लेते हैं, लेकिन कोरोना महामारी के दौरान उनकी ऐसी गतिविधियां नहीं दिखीं। जून 2020 में तेजस्वी अपने भाई तेज प्रताप व अन्य राजद कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल चलाते दिखे थे।
यहां देखिए वीडियो---
तेजस्वी का नया वर्कआउट
तेजस्वी के पसीना बहाने की जो नई तस्वीर सामने आई है, उसमें वे अपने आवासीय परिसर में फोर व्हीलर गाड़ी को पीछे खींचते और इसके बाद धक्का लगाते दिख रहे हैं। तेजस्वी की इस वीडियो को राजद के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल (@RJDforIndia) से ट्वीट किया गया है। 4 घंटे के अंदर वीडियो को 10 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
यहां देखिए वीडियो-
तेजस्वी ने थामा बल्ला
तेजस्वी ने क्रिकेट खेलने की जो वीडियो 17 जुलाई को ट्वीट की है, इसे 2.38 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। बता दें कि क्रिकेटर से नेता और डिप्टी सीएम की कुर्सी तक का सफर तय करने वाले तेजस्वी युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। घर पर कर्मचारियों के साथ क्रिकेट खेलते दिखे तेजस्वी ने लिखा था, जीवन हो या खेल, हर किसी को जीतने के लिए खेलना चाहिए। जितना अधिक आप दिमाग में योजना बनाते हैं, उतना ही आप मैदान पर प्रदर्शन करते हैं। उम्र के बाद बल्ले और गेंद पर हाथ आजमाने की खुशी। यह तब और अधिक संतोषजनक हो जाता है जब ड्राइवर, कुक, स्वीपर, माली और देखभाल करने वाले आपके प्लेमेट हों।












Click it and Unblock the Notifications