Opinion Poll: बिहार में किस दल को मिलेंगी कितनी सीटें? पहले चरण के मतदान से पहले सामने आया चौंकाने वाला सर्वे

Bihar Opinion Polls 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर इस वक्त देश का सियासी पारा जबरदस्त ढंग से हाई है, 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोटिंग होने वाली है। दिग्गज नेताओं की ताबड़तोड़ रैलियां देश के अलग-अलग राज्यों में हो रही हैं।

Opinion Poll

पीएम मोदी ने खुद चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाला हुआ है, उन्होंने आज बिहार और बंगाल में चुनावी रैली की है। भाजपा जहां अपने पूरे आत्मविश्वास के साथ दावा कर रही है कि 'वो इस बार 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी' तो वहीं दूसरी ओर इंडिया अलायंस का दावा है कि 'इस बार देश की जनता मोदी सरकार को जीतने नहीं देगी।

खास बात ये है कि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को हराने के लिए बने 'इंडिया अलायंस' का अभिन्न हिस्सा कभी बिहार के सीएम नीतीश कुमार थे, जो कि अब एनडीए के साथ खड़े हैं और जमकर उसके लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

एक बार फिर से मोदी सरकार का जादू बिहार में दिखेगा?

लेकिन क्या सच में इस बार राज्य की जनता नीतीश कुमार के वादों और दावों पर भरोसा करेगी? क्या लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से मोदी सरकार का जादू बिहार में दिखेगा? इसी सवाल का जवाब जानने के लिए लोकसभा चुनाव से ठीक पहले एबीपी चैनल के लिए सी-वोटर ने एक ओपिनियन पोल, जिसके नतीजे चौंकाने वाले हैं।

आपको बता दें कि बिहार में लोकसभा की चालीस सीटें हैं। पोल के मुताबिक 33 सीट एनडीए को मिल रही हैं, जिसमें कि बीजेपी, जेडीयू, लोजपा और हम शामिल हैं, जबकि 7 सीटें इंडिया गठबंधन को मिल रही हैं, हालांकि सीटों के मामले में भले ही एनडीए बाजी मारते दिख रही है लेकिन साल 2019 के मुकाबले उसे यहां पर 6 सीटों का नुकसान हो रहा है।

ओपिनियन पोल में एनडीए को 51 फीसदी वोट मिले

अगर वोट शेयरिंग की बात करें तो ओपिनियन पोल में एनडीए को 51 फीसदी और महागठबंधन को 40 फीसदी वोट मिले हैं। आपको बता दें कि एबीपी न्यूज़ के लिए सी वोटर ने 11 मार्च से 12 अप्रैल तक सर्वे किया है, जिसमें 57 हजार 566 लोगों ने हिस्सा लिया, कुल मिलाकर ये सर्वे लोगों की बाचतीत पर आधारित है, आपभी इस सर्वे पर अपनी राय दे सकते हैं, अपनी बातें आप कमेट बॉक्स में लिखें।

फाइनल ओपिनियन पोल ( सी-वोटर सर्वे)

  • कुल सीट-40
  • एनडीए 33
  • 'इंडिया' - 7
  • अन्य 0

आपको बता दें बीजेपी ने साल 2019 में बिहार में 17 लोकसभा सीटों पर कब्जा किया था। जद (यू) को 16 और लोक जनशक्ति पार्टी को 6 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस को एक सीट पर संतोष करना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+