सीएम योगी बोले- पीएम मोदी के नेतृत्‍व में आतंकवाद का सफाया हो चुका है, सभी दंगाइयों का राम नाम सत्‍य हो गया

Bihar Lok Sabha Elections 2024: उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ मंगवालर को बिहार के चुनावी दौरे पर पहुंचे। पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्‍याशी और वर्तमान सांसद रविशंकर प्रसाद के लिए सीएम योगी ने जनसभा की और विपक्षी इंडिया गठबंधन में शामिल पार्टियों पर जमकर बरसे।

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा एक समय ऐसा था जब सुबह में घोटाले की घटना की सूचना मिलती थी और शाम में आतंकवाद की घटना, लेकिन जब मोदी सरकार आई तो आतंकवाद, नक्सलवाद सब कुछ खत्म हो गया। आज हर नागरिक सुरक्षित महसूस कर रहा है।

cm yogi

सीएम योगी ने उत्‍तर प्रदेश के बारे में बात करते हुए कहा उत्‍तर प्रदेश में सभी दंगाइयों का राम नाम सत्‍य हो गया है, हमने उन्‍हें कब्र में भेज दिया है, आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद और नक्सलवाद दोनों का सफाया हो चुका है। इसलिए पूरे देश में एक ही गूंज है जो राम को लाएं हैं हम उनको लाएंगे।

इसके साथ ही उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा आरजेडी एक बार फिर बिहार को लालटेन युग में ले जाना चाहती है, वो चाहते हैं कि अंधेरा रहे। सीएम योगी ने कहा विपक्षी पार्टियों की सरकारों में ना ही बेटी सुरक्षित थीं ना ही व्‍यापारी सुरक्षित थे।

उन्‍होंने कहा 2017 के पहले बिहार जैसी स्थिति उत्‍तर प्रदेश की भी थी लेकिन सात सालों में यहां एक भी दंगा नहीं हुआ जिन लोगों ने गरीब जनता की भूमि पर कब्जा किया था उन जमीनों पर एक-एक कर बुलडोजर चलवाकर खाली करवा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+