Lok Sabha Chunav: हिंदुओं की आबादी घट रही है, सवाल पर मुकेश सहनी ने कहा- मोदी जी को बोलिए बढ़ाएं
Mukesh Sahani On Population: बिहार में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के लिए प्रचार प्रसार तेज़ हो चुका है। इसी क्रम में विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी लगातार महागठबंधन के पक्ष में वोट मांग रहे हैं। वहीं मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
मुकेश सहनी ने कहा कि हम लोग जॉब शॉप करते रहे हैं, आगे भी बिहार के युवाओं के लिए रोज़गार बढ़ाने पर काम करते रहेंगे। पलायन रोकने के लिए हम लोग ज़्यादा चिंतित हैं। मुकेश सहनी ने कहा कि अभी चुनाव का समय है, इसलिए चुनावी मुद्दे पर बात होनी चाहिए।

धर्म और जात पात पर बात करने के लिए यह सही समय नहीं है। चुनाव हो रहा है, इसमे क्या मुद्दा होना चाहिए। हिंदू मुसलमान के लिए औऱ दिन है, उन दिनों में यह कीजिएगा। मुकेश सहनी से पत्रकार ने सवाल किया कि पीएम मोदी बोल रहे हैं। हिंदुओं की आबादी घठ रही है, मुस्लिमों की बढ़ रही है।
Recommended Video
इस सवाल के जवाब में मुकेश सहनी ने कहा कि अगर आबादी घठ रही है तो मोदी जो को बोलिए बढ़ाने के लिए। या जो लोग कह रहे हैं कि आबादी घट रही है, उन्हें बोलिए की बढ़ाएं। हम उसमें क्या कर सकते हैं। मेरा मानना है कि हम दो हमारे दो बेहतर है। बाकि जिनको बढ़ाना है उनको थोड़े ही कोई रोका है।
हिंदू एक्ट में लिखा है कि एक शादी होगी, दूसरी शादी नहीं हो सकती जब तक तलाक नहीं होगा। अगर आबादी बढ़ानी है तो इस पर मोदी जी सोचें कि क्या करना है। इस पर विपक्ष से क्यों सवाल कर रहे हैं। विपक्ष इस मुद्दे पर क्या चिंता मानेगी। मुझे इतना मालूम है जितना छोटा परिवार होगा, उतना सुखी परिवार रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications