लालू की विचारधारा वाली सरकार करेगी गरीबों का विकास, BJP सरकार गिराकर करती है अपमान- मुकेश सहनी

Mukesh Sahani: बिहार में तीसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार प्रसार तेज़ हो चुका है। वहीं बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लगातार जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इसी क्रम में मुकेश सहनी ने मोदी की सरकार गरीबों की नहीं अमीरों की सरकार है।

वीआइपी सुप्रीमो सहने ने कहा कि लालू प्रसाद की विचारधारा की सरकार जब तक देश में नहीं बनेगी तब तक गरीबों का कल्याण नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि बिहार में 17 महीने की लालू प्रसाद की विचारधारा की सरकार बनी तो पांच लाख लोगों को नौकरी मिली तथा जातीय गणना हुई और आरक्षण भी बढ़ाया गया।

lok sabha election 2024 VIP mukesh Sahani and RJD tejashwi Yadav On PM Modi News In Hindi

लालू प्रसाद यादव की विचारधारा की सरकार का काम करने का यही तरीका है। विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख सहनी आज बासोपट्टी (मधुबनी), खगड़िया और वैशाली में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जनता को ठगने का काम करती है।

Recommended Video

    लालू की विचारधारा वाली सरकार करेगी गरीबों का विकास, BJP सरकार गिराकर करती है अपमान- मुकेश सहनी

    भाजपा का न देश के लोगों पर भरोसा है और न ही लोकतंत्र और संविधान पर। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि भाजपा एमएलए को खरीद लेती है और जनता द्वारा बनाई गई सरकार को गिरा देती है। उन्होंने कहा कि आज निर्णय का समय है। उन्होंने कहा कि आज हम लोग यहां मछली खाते है और प्रधानमन्त्री को कांटा दिल्ली में गड़ता है।

    सहनी ने अग्निवीर योजना को लेकर भी तंज कसते हुए कहा कि चार साल की नौकरी के बाद 22 साल में युवाओं को रिटायर करा रहे हैं और 75 साल की उम्र में खुद तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए वोट मांग रहे हैं। मुकेश सहनी ने कहा कि अब समय आ गया है कि इस सरकार को बदल दिया जाय। दो बार इस सरकार को देख लिया गया, लेकिन अब तीसरी बार गलती नहीं करनी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+