Lok Sabha Chunav: दो चरणों में कम मतदान, CEO की बढ़ी चिंता, वोट बहिष्कार वाले क्षेत्रों के लिए ये निर्देश

Lok Sabha Chunav 2024:लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र बिहार में दूसरे चरण के लिए मतदान संपन्न हो चुका है। वोटिंग प्रतिशत कम होने की वजह से एचआर श्रीनिवास (मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार) CEO ने जहां मतदान होने हैं, उन ज़िलों के जिला अधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए और ज़्यादा कोशिश करने का निर्देश दिया।

पहले और दूसरे चरण में बिहार के 9 लोकसभा चुनाव क्षेत्रों में पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले कम वोटिंग होने पर उन्होंने चिंता व्यक्त की। इसके साथ ही आगे के चरणों में होने वाली वोटिंग को लेकर मतदाताओं को जागरुक करने के निर्देश भी दिए।

Lok Sabha Chunav 2024 Chief Electoral Officer Bihar HR Shrinivas Intstructions To DM SP

मतदान के मद्देनज़र वोटर्स के लिए पोलिंग बूथों पर ज़रूरी सुविधाएं मुहैया करने के लिए भी दिशा निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए एचआर श्रीनिवास तीसरे से लेकर सातवें चरण के लिए होने वाले मतदान के मद्देनज़र संबंधित जिलों में चुनावी तैयारियों की समीक्षा की।

2 घंटे के करीब चली इस बैठक में उन्होंने चुनावी इलाके में सर्वेयरों की तैनाती, विभिन्न डिपार्टमेंट्स के काम, मतदान कर्मियों की ट्रेनिंग, पोलिंग बूथों पर उपलब्ध सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था और मतगणना आदि तैयारियों की समीक्षा की।

वोट बहिष्कार वाले क्षेत्रों में जो परेशानी है, उसे दूर करने के सख्त निर्देश दिए गए ताकि मतदान प्रतिशत बढ़ाया जा सके। एचआर श्रीनिवास (सीईओ, बिहार) ने जिलाधिकारियों को कहा कि उन्हें वोटिंग बहिष्कार की सूचनाएं जिलों में पहले मिलती होगी।

वोट का बहिष्कार करने वाले लोगों की समस्याओं पर बात कर उसका हल निकालें। वोटर्स को मतदान के लिए प्रेरित करें। वहीं जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि वोटिंग के बाद सुरक्षा बलों को दूसरे जिलों में तय वक्त पर भेजा जा सके, इसलिए सभी काम वक्त पर सुनिश्चित करें। मतदान सही तरीके से हो सके इस बात का सभी लोग ख़ास तौर पर ध्यान रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+