Gaya Lok Sabha Seat: मांझी अपनी सीट तो जीत नहीं पाएंगे, 4 सीट आएगी या 400 पार समय बताएगा- कंचन यादव
Gaya Lok Sabha Ground Report: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार की हॉट सीटों में गया लोकसभा को शुमार किया जा रहा है। लोगों के बीच चुनाव को लेकर क्या माहौल है, पक्ष विपक्ष के नेताओं का क्या कुछ दावा है जानने वन इंडिया हिंदी की टीम गया पहुंची। स्थानीय नेता और मतदाताओं से विभिन्न मुद्दो पर बात की।
वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए राजद नेता कंचन यादव ने एनडीए प्रत्याशी पूर्व सीएम जीतन राम मांझी पर जमकर निशाना साधा। राजद नेता से जब यह सवाल किया गया कि एनडीए नेताओं का यह दावा है कि अब तक का सबसे अच्छा प्रत्याशी मांझी के रूप में गया को मिला है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में गया सीट पर तो एतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने भी 400 पार का नारा बुलंद किया है। इस चुनौती को आप किस तरह से देखते हैं, कंचन यादव ने कहा कि मांझी जी कह रहे हैं, चार सौ पार करेंगे। पहले वह अपनी सीट गया से तो जीत कर दिखाएं।
Recommended Video
गया लोकसभा सीट में जीतन राम मांझी की ज़मानत ज़ब्त होने जा रही है। वह चार सौ पार का नारा दे रहे हैं। अपनी सीट तो बचा नहीं पाएंगे, चार सौ पार तो बहुत दूर की बात है। इस बार महागठबंधन बहुत ही मज़बूत स्थिति में है। एनडीए को कड़ी चुनौती देने जा रहे हैं।
कंचन यादव ने कहा कि जीतन राम मांझी एक धर्म को भी नहीं मानते हैं, ना देवी देवता, ना ही अल्लाह और गिरजा को मानते हैं। ना गीता को मानते हैं और ना ही कुरआन को मानते हैं। ऐसे इंसान को कोई अपना प्रतिनिधि कैसे बना सकता है। 4 सीट आएगी या 4 सौ पार होगी यह वक्त बताएगा।
जीतन राम मांझी को खुद उसके समाज वाले लोग वोट नहीं दे रहे हैं, उन्होंने कहा है कि देवी देवताओं को नहीं मानते हैं। जो देवी देवता को नहीं मानते हैं तो उसे कौन मानता है। मांझी सरनेम वाले लोग गया से ज्यादा बार सांसद बने हैं। क्या मांझी फ़ैक्टर का अहम रोल है।
कंचन यादव ने इस सवाल के जवाब में कहा कि गया में मांझी फ़ैक्टर का कोई प्रभाव नहीं है। यहां जीतन मांझी को कोई नेता नहीं मानता है, यहां सब लालू यादव और तेजस्वी यादव को नेता मानता है। जीतन राम मांझी अपनी सीट बचा नहीं पाएंगे तो दूसरे को जीत दिलाना तो दूर की बात है।












Click it and Unblock the Notifications