बिहार में इन 3 लोकसभा सीटो पर ‘INDIA और NDA’ गठबंधन को मिलेगी चुनौती, ABJS ने की उम्मीदवारों की घोषणा
Lok Sabha Election 2024: राष्ट्रवादी विचारधारा की वाहक अखिल भारतीय जनसंघ लोकसभा चुनाव 2024 में देश भर में 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है, जिसमें तीन सीट बिहार की भी है। पटना में अखिल भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य भरत भूषण पांडेय ने इसकी जानकारी दी।
भरत भूषण पांडेय ने कहा कि अखिल भारतीय जनसंघ देश भर में 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसमें बिहार की तीन सीटें भी शामिल हैं। जनसंघ बिहार में नालंदा, सिवान और पटना साहिब लोकसभा सीट पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।

इन सीटों पर उन्होंने अपने उम्मीदवारों की नाम की भी घोषणा कर दी। आचार्य भरत भूषण पांडेय ने बताया कि नालंदा लोकसभा क्षेत्र से चंद्रकांता अखिल भारतीय जनसंघ के उम्मीदवार होंगे, जबकि सीवान सीट पर सुनील कुमार सिंह अखिल भारतीय जनसंघ के लिए चुनाव मैदान में नजर आएंगे।
पटना साहिब सीट से ज्योति शंकर अखिल भारतीय जनसंघ की ओर से चुनाव लड़ेगे। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद अपनी विचारधारा को जन जन तक पहुंचना है और कार्यकर्ताओं को एकजुट करना है। इसके लिए संगठन तत्पर है और कार्यकर्ताओं को जोड़ने का भी काम जोर-जोर से किया जा रहा है।
अखिल भारतीय जनसंघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने कहा कि जनसंघ के उम्मीदवार पूरी मजबूती के साथ इस बार लोकसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करेंगे। हम नालंदा, सीवान और पटना साहिब की सीट पर जीत दर्ज करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
आपको बता दें कि अखिल भारतीय जनसंघ की स्थापना 21 अक्टूबर 1951 में हुई थी। इसके संस्थापक स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और बलराज मधोक थे। कालांतर में इसका जनता पार्टी में विलय हो गया था।
इसके बाद इसकी स्थापना पुनः4 फरवरी 1971 को बलराज मधोक के द्वारा किया गया और तब से यह संगठन अनवरत चलती आ रही है। अपनी विचारधाराओं के साथ लोगों को जोड़ने का भी काम करती रही है। अब देखना यह होगा कि बिहार में इन तीन सीटों पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications