LJP के 208 नेताओं ने थामा JDU का दामन, नेता ने लगाया चिराग पर पिता को बंधक बनाने का आरोप

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजों के बाद लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान को एक बार फिर झटका लगा है। दरअसल, करारी हार के बाद से लोक जनशक्ति पार्टी और अध्यक्ष चिराग पासवान के खिलाफ बगावत के सुर उठने लगे थे। इस दौरान आज यानी कि गुरुवार को जदयू के मिलन समारोह में लोजपा से बगावत के बाद निष्कासित नेता केशव सिंह समेत कई प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष जदयू में शामिल हो गए।

ljp 208 leaders join jdu in presence of national president rcp singh

इस कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने सभी लोजपा से आये नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। लोजपा से जदयू में शामिल रामनाथ रमन पासवान ने लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वो ठग हैं जो बिहार में जन्म नहीं लिया। उसे बिहार के बारे में क्या जानकारी होगी।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि 1 मार्च को सीएम नीतीश कुमार का जन्मदिन है। इस मौके पर जदयू उनका जन्मोत्सव हर बूथ पर मनाने की तैयारी का रहा है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चिराग ने रामविलास पासवान को 2 महीने तक अस्पताल में बंदी बनाकर रखा। अगर जांच हुई तो चिराग जेल जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि लोजपा ठगों का गिरोह है।

वहीं लोजपा की एक बड़ी महिला नेता और पूर्व विधायक ने सीएम नीतीश कुमार से पुरानी बातों को भूल जाने की मार्मिक अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर छोटे गलती करते हैं तो बड़े लोग उन्हें माफ कर देते हैं। भाजपा छोड़ लोजपा में शामिल हुईं पूर्व विधायक उषा विद्यार्थी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार को बड़ा दिल दिखाना चाहिए और पुरानी बातों को भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जी चुनाव के वक्त जो भी बातें हुईं उसे वे भूल जाएं और बिहार के विकास में चिराग को साथ लेकर चलें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+