Gaya News: जल समस्या को देखते हुए अब होगी कानूनी कार्रवाई, इस गलती की वजह हो सकती है जेल

Gaya News: मौसम की मार की वजह से लोग परेशान हो रहे हैं। बिहार के कई ज़िलों में पानी की समस्या होने लगी है। जिला प्रशासन भी जल समस्या से निपटने के लिए तरह-तरह की योजनाओं पर काम कर रहा है। वहीं जलापूर्ति के मद्देनज़र भी कारगर क़दम उठाये जा रहे हैं।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि, गर्मी के मौसम में जलापूर्ति का मांग अपने उच्चतम स्तर पर होता है। इस समय सभी लोगों का ये दायित्व है, कि जरूरत के हिसाब से ही जल का इस्तेमाल करें। सड़क पर धोना, पानी को बेवजह बहाना इत्यादि बंद कर दें।

legal action will be taken in Gaya for water crisis dont do these mistakes Bihar News Hindi

पानी को बर्बाद करने से बचें, ताकि सभी लोगों को जरूरत के हिसाब से पानी मिल सके। यह देखने को मिल रहा है कि न सिर्फ लोग बेवजह पानी बर्बाद कर रहे हैं, बल्कि जलापूर्ति के पाइपलाइन से टुल्लू मोटर का इस्तेमाल कर अत्याधिक मात्रा में पानी खींच रहे हैं।

इस वजह से अंत के छोर में मौजूद लोगो को जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके अतिरिक्त कई लोगों द्वारा अवैध रूप से बड़े पाइपलाइन से कनेक्शन लिया गया है। डीप बोर कनेक्शन भी पाइपलाइन से करवाया गया है।

पाइपलाइन से डीप बोर कनेक्शन करवाने की वजह से कई जगहों में पाइपलाइन जाम हो गया है। लोगों को पानी नही मिल पा रहा है। खासकर टुल्लू मोटर का इस्तेमाल लगभग शहर के सारे इलाके में किया जा रहा है, जिससे जलापूर्ति प्रभावित हो रही है।

गया वासियों से अनुरोध है की अगर आप टुल्लू मोटर का इस्तेमाल करते हैं। अवैध रूप से डीप बोर कनेक्शन, बड़े व्यास के पाइप, मेन पाइपलाइन से अवैध कनेक्शन लिए हुए है, तो तत्काल उसे हटा लें। अगर बातों पर अमल नहीं किया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जल समस्या को देखते हुए, अगले कुछ दिनों के अंदर बड़ा अभियान चलाया जाएगा। उन लोगों के खिलाफ प्राथिमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इसलिए बुडको को ऐसा करने के लिए मजबूर नहीं करें। जल समस्या से निजात के लिए क़दम से क़दम मिलाकर चलें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+