Bihar News: सरकार के रहनुमा ही दे रहे शराब के धंधे को शह, नीतीश के करीबी रहे नेता ने लगाए आरोप
Bihar News, Lalan Paswan Serious Allegation On Bihar Government: बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र सियासी पारा चढ़ा हुआ है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। वहीं उनके ही नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष ललन पासवाने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है।
ललन पासवान से पार्टी से इस्तीफ़ा देने के बाद सीएम नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ललन सिंह की वजह से नीतीश कुमार लाचार और बेबस हो चुके हैं। राजद के साथ हाथ मिलाने के बाद से जदयू मकसद से भटक गई है।

सीएम नीतीश कुमार और ललन सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष, जदयू) के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद ललन पासवान ने बिहार में शराबबंदी कानून पर भी सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी सिर्फ़ काग़ज़ों पर हैं। हक़ीकत में शराब का अवैध धंधा खुलेआम चल रहा है।
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी तो कर दी है, लेकिन कभी उन्होंने अपने पार्टी अध्यक्ष और नेताओं से यह पूछा है कि उन्होंने शराब छोड़ दी है या पीते हैं। वहीं भाजपा नेताओं का भी आरोप है कि सरकार के रहनुमा ही अवैध शराब के धंधे को शह दे रहे हैं।
वैशाली ज़िला में पुलिस ने शराब तस्कर गिरोह को बेनकाब किया है, ग़ौरतलब है कि इसमे राजद (RJD) के जिला महासचिव राजीव रंजन भी शामिल है। पटना मध्य निषेध और महनार थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से 546 कार्टून शराब पकड़ा गया है। इसके साथ ही तीन शराब माफियाओं को भई गिरफ़्तार किया गया।
विष्णु कुमार (चालक), गौरव पाल (खलासी), मंजय कुमार (लाइनर) से पूछताछ में रहीमापुर गांव (बिदुपुर थाना क्षेत्र) राजीव रंजन का नाम सामने आया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस राजीव रंजन की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications