लॉरेंस की एंट्री से टूटा पप्पू यादव का 'घर'! पत्नी ने कहा- हम अलग-अलग, जानें और क्या कहा?

Lawrence Bishnoi Pappu Yadav News: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को खुलेआम चुनौती देने वाले बिहार के पूर्णिया से लोकसभा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। ताजा मामला, उनकी पत्नी व कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन ने अपने शादीशुदा रिश्ते को लेकर बड़ा बयान दिया है।

रंजन ने कहा कि हम दोनों पिछले डेढ़-दो साल से अलग-अलग रह रहे हैं। रंजीत रंजन ने साफ किया कि उनके और पप्पू यादव के राजनीतिक करियर अलग हैं और उनके बीच मतभेद भी हैं। हालांकि, इन दोनों की प्रेम कहानी भी काफी सुर्खियां बटोर चुकी है। आइए आपको एक-एक पहलू से रूबरू कराते हैं...

Pappu Yadav wife Ranjeet Ranjan Love Story

पप्पू यादव के बयान से रंजीत रंजन ने बनाई दूरी
रंजीत रंजन ने अपने पति पप्पू यादव के उस बयान से स्पष्ट किनारा कर लिया है, जिसमें पप्पू यादव ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को चुनौती देते हुए कहा था कि अगर उन्हें कानून की अनुमति मिले, तो वह 24 घंटे के भीतर उसके पूरे नेटवर्क का खात्मा कर सकते हैं। रंजीत ने कहा कि यह कानून-व्यवस्था का मुद्दा है, और इसका उनके या उनके बच्चों से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह मामला सरकार की जिम्मेदारी है, और पप्पू यादव के इस बयान से उनका कोई संबंध नहीं है।

पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई से खतरे को लेकर उठाई सुरक्षा की मांग
पप्पू यादव ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से धमकी मिली है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखा, जिसमें उनकी सुरक्षा को 'वाई' श्रेणी से बढ़ाकर 'जेड' श्रेणी करने और राज्य भर में सभी कार्यक्रमों में पुलिस एस्कॉर्ट की मांग की गई। पप्पू यादव ने यह भी बताया कि वह हाल ही में मुंबई गए थे, लेकिन सलमान खान से मुलाकात नहीं हो पाई क्योंकि वे शूटिंग के सिलसिले में शहर से बाहर थे। हालांकि, उन्होंने फोन पर लंबी बातचीत की, जिसमें उन्होंने सलमान खान को अपने समर्थन का आश्वासन दिया।

अलग-अलग रह रहे हैं पप्पू यादव और रंजीत रंजन
रंजीत रंजन के इस बयान ने लोगों के बीच चर्चा का विषय बना दिया है, क्योंकि यह पहली बार है जब उन्होंने अपने और पप्पू यादव के रिश्ते के बारे में सार्वजनिक रूप से बात की है। रंजीत ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनके बीच राजनीतिक और व्यक्तिगत मतभेद हैं, और उनके पति के किसी भी बयान से उनका या उनके बच्चों का कोई लेना-देना नहीं है।

रंजीत रंजन और पप्पू यादव का सार्वजनिक तौर पर अलग रहना उनके राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन में नई दिशा का संकेत देता है। वहीं, लॉरेंस बिश्नोई से मिली धमकी के बाद पप्पू यादव की सुरक्षा को लेकर भी नई बहस छिड़ गई है। इन घटनाओं ने न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन बल्कि उनके राजनीतिक सफर को भी जनता के सामने ला दिया है।

रंजीत रंजन की तस्वीर देख पप्पू यादव को हुआ था प्यार
राजनीति में आने से पहले रंजीत रंजन, एक टेनिस खिलाड़ी थीं। उनकी एक फोटो देखकर पप्पू यादव अपना दिल हार बैठे। खास बात यह है कि टेनिस खेलते हुए रंजीत की यह तस्वीर खुद पप्पू यादव के दोस्त और रंजीत के भाई ने उन्हें दिखाई थी। उस फोटो को देखते ही पप्पू यादव ने मन ही मन फैसला कर लिया कि वह रंजीत से शादी करेंगे।

हालांकि, जब पप्पू यादव ने रंजीत को शादी के लिए प्रपोज किया, तो उन्होंने इसे शुरुआत में ठुकरा दिया। लेकिन, पप्पू यादव ने हार नहीं मानी और करीब तीन महीने तक प्रयास करते रहे। आखिरकार, उनकी मेहनत रंग लाई और रंजीत ने शादी के लिए हां कर दी। आज दोनों के दो बच्चे भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+