BSSC अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, विशेष कार्यपालक दंडाधिकारी ने दी ये सफाई
बिहार में पेपर लीक का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज की भी खबर आए दिन सामने आ रही है। बिहार की राजधानी पटना में BSSC अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है।

Recommended Video
BSSC aspirants:बिहार में विभिन्न प्रकार के कॉम्पेटेटिव एग्ज़ाम के पेपर लीक होने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन किसी न किसी तरह से पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं अभ्यर्थी जब इस बाबत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हैं तो उन पर लाठीचार्ज किया जाता है। ताज़ा मामला बिहार की राजधानी पटना का है, जहां पेपर लीक को लेकर बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) अभ्यर्थियों के राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पर बिहार पुलिस ने लाठीचार्ज किया। BSSC अभ्यर्थियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज मामले मंे एमएस खान ( विशेष कार्यपालक दंडाधिकारी, पटना) ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने तोड़-फोड़ करते हुए हिंसा शुरू कर दी। अनियंत्रित भीड़ पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज किया गया। कुछ को लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। इनके खिलाफ FIR भी दर्ज जाएगी।
पटना में पिछले साल अगस्त में भी पुलिस ने बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया था। बिहार लोक सेवा आयोग) 67वीं परीक्षा में बदलाव को लेकर बीपीएससी अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन कर रहे थे। पटना बीपीएससी दफ़्तर के बाह आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस द्वारा किए लाठीचार्ज में कई छात्रों के घायल भी हुए थे। वहीं पुलिस ने आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों के नेता दिलीप कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया था।
बिहार लोक सेवा आयोग 67वीं परीक्षा में बदलाव को लेकर अभ्यर्थी नाराज़ चल रहे थे। अभ्यर्थियों की लगातार परसेंटेज सिस्टम और एक पाली में परीक्षा आयोजित कराने की मांग थी। आपको बता दें कि पैटर्न में बदलाव करते हुए बीपीएससी ने दो पाली में परीक्षा को आयोजित करने का ऐलान किया था। पटना स्थित बीपीएसी कार्यालय को घेरने के लिए आंदोलनकारी छात्र जब निकले तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। पुलिस के रोकने के बाद भी अभ्यर्थी नहीं मान रहे थे। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया।
ये भी पढ़ें: Bihar Politics: क्या प्रदेश में फिर बदलेंगे सियासी समीकरण, इन बातों से मिल रहे संकेत ?












Click it and Unblock the Notifications