Land for Jobs Scam: CBI की पूछताछ में शामिल नहीं होंगे तेजस्वी यादव, पत्नी के स्वास्थ्य का दिया हवाला

'नौकरी के बदले जमीन घोटाला' मामले में सीबीआई ने बिहार के डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव को आज 11 मार्च को तलब किया है। वहीं 15 मार्च को इसी मामले में लालू यादव की कोर्ट में पेशी होनी है।

tejashwi yadav

Bihar News : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 'नौकरी के बदले जमीन घोटाला' मामले में धनशोधन जांच के सिलसिले में शुक्रवार को बिहार के कई शहरों में छापेमारी की। इस बीच अब सीबीआई ने इसी मामले में बिहार के डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव को आज 11 मार्च को तलब किया है। यह उन्हें जारी किया गया दूसरा समन है, पहला 4 फरवरी को जारी किया गया था, लेकिन आज तेजस्वी पूछताछ के लिए मौजूद नहीं हो सकेंगे।

पत्नी के स्वास्थ्य के कारण आज पेश नहीं होंगे तेजस्वी यादव
सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि, बिहार के उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव अपनी पत्नी के स्वास्थ्य के कारण आज सीबीआई के सामने पेश नहीं होंगे। ईडी के छापे के बाद उन्हें कल दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह गर्भवती हैं और बारह घंटे की पूछताछ के बाद बीपी की समस्या के कारण बेहोश हो गईं।

लालू यादव के परिवार और करीबियों पर छापेमार कार्रवाई
दरअसल, इससे पहले केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व सीएम लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी से पूछताछ की थी। वहीं दूसरी ओर पटना और फुलवारीशरीफ जैसे शहरों में राजद से जुड़े कई नेताओं के परिसरों पर छापेमारी जारी है। ईडी ने शुक्रवार को लालू यादव के परिवार और करीबियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तेजस्वी प्रसाद यादव, रागिनी यादव, हेमा यादव, चंदा यादव, राजद के पूर्व विधायक अबू दोजाना, अमित कत्याल, नवदीप सरदाना, प्रवीण जैन और अजय कुमार के यहां छापेमारी की। इस दौरान जांच एजेंसी ने दिल्ली, मुंबई, पटना, रांची, यूपी और हरियाणा समेत करीब 25 ठिकानों पर छापेमारी की।

ईडी की छापेमारी में मिली 70 लाख की नकदी और दो किलो सोना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ईडी की छापेमार कार्रवाई में लालू यादव की बेटियों और तेजस्वी यादव के घर से करीब 70 लाख की नकदी बरामद की गई है। इसके अलावा दो किलो सोना और विदेशी मुद्राओं में 1900 डॉलर मिले हैं। बरामद सोने में डेढ़ किलो जेवर और 540 ग्राम सोने के सिक्के भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- Lalu Yadav ने ईडी की कार्रवाई खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- गर्भवती पुत्रवधु को ED ने बैठा रखा है 15 घंटों से

Recommended Video

    Land for job scam में ED को Raid में Lalu Yadav की बेटियों के घर क्या मिला | वनइंडिया हिंदी

    15 मार्च को कोर्ट में पेश होंगे लालू यादव और राबड़ी देवी
    दरअसल, 'नौकरी के बदले जमीन घोटाला' का यह मामला पूर्व सीएम लालू प्रसाद के रेल मंत्री के पद पर रहने के दौरान उनके परिवार को तोहफे में जमीन प्राप्त होने या इसे बेचने के बदले में लोगों को रेलवे में कथित तौर पर नौकरी दिये जाने से जुड़ा है। इस मामले में सीबीआई ने आपराधिक षड्यंत्र और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के प्रावधानों के तहत लालू यादव, राबड़ी देवी और 14 अन्य के खिलाफ एक आरोपपत्र दाखिल किया था। साथ ही सभी आरोपियों को 15 मार्च को तलब किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+