ED की छापेमारी में तेजस्वी यादव और बहनों के यहां से मिला लाखों का कैश और गोल्ड

'नौकरी के बदले जमीन' मामले में ईडी की टीम ने दिल्ली और पटना समेत अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी की इस कार्रवाई में लालू यादव की बेटियों और तेजस्वी यादव के घर से लाखों का कैश और सोने के आभूषण बरामद किए हैं।

ED raids

Bihar: 'नौकरी के बदले जमीन' मामले में बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव समेत उनके परिवार और करीबियों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को दिल्ली, मुंबई, पटना, रांची, यूपी और हरियाणा समेत करीब 24 ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान लालू प्रसाद यादव की बेटियों और बेटे तेजस्वी यादव के परिसरों से 70 लाख रुपये नकद, 1.5 किलोग्राम सोने के आभूषण, 540 ग्राम सोना बुलियन और 900 अमेरिकी डॉलर सहित विदेशी मुद्रा बरामद की गई है।

दिल्ली और मुंबई समेत 24 ठिकानों पर छापेमारी
ईडी ने दिल्ली में बिहार के उपमुख्यमंत्री के आवास सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR), पटना, रांची और मुंबई में 24 स्थानों पर छापेमारी की थी। लालू की तीन बेटियों रागिनी, चंदा और हेमा यादव और लालू के करीबी माने जाने वाले राजद के पूर्व विधायक अबु दोजाना के घरों पर शुक्रवार को छापेमारी की गई थी. केंद्रीय एजेंसी ने गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी (सपा) नेता जितेंद्र यादव के आवास की भी तलाशी ली, जिनकी शादी लालू की बेटी रागिनी से हुई है।

छापेमारी के दौरान मौजूद थे तेजस्वी यादव
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईडी की जांच को लेकर प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में छापा मारा गया, जहां तेजस्वी मौजूद थे, इस मामले में एक आरोपी कंपनी एके इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर पंजीकृत है। आरोपों के अनुसार, रेलवे में नौकरी पाने वाले रिश्वत देने वालों द्वारा भूमि हस्तांतरण में से एक एके इंफोसिस्टम्स को किया गया था। एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि, 'इसका मतलब है कि तेजस्वी यादव या लालू यादव का परिवार आरोपी कंपनी के नाम पर पंजीकृत आवास का उपयोग कर रहा है।'

अबु दोजाना के मेरिडियन कंस्ट्रक्शन को बेची गईं चार जमीनें
अधिकारी ने बताया कि ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि पूर्व राजद विधायक अबु दोजाना के मेरिडियन कंस्ट्रक्शन को चार जमीनें बेची गईं। दरअसल, पटना में लालू की पत्नी राबड़ी देवी से सीबीआई और दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू से इसी मामले के संबंध में पूछताछ के बाद ईडी की छापेमारी की गई है।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को तेजस्वी को कथित जमीन के बदले नौकरी घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए पेश होने के लिए तलब किया। यादव को पहले 4 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह सीबीआई के अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए, जिसके बाद शनिवार के लिए एक नई तारीख दी गई। ऐसे में आज डिप्टी सीएम से पूछताछ की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+