Land-for-job scam: लालू यादव और उनके परिवार की जानें कहां-कहां जब्त की गई है 6 करोड़ की संपत्ति

Lalu Yadav and his family property where the seized: बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की आने वाले दिन मुश्किलों भरे हो स‍कते हैं। नौकरी के बदले जमीन' मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को 6 करोड़ की संपत्ति को जब्त करने की बड़ी कार्रवाई की है। आइए जानते हैं ईडी ने जो आज 6 करोड़ की संपत्ति जब्त की है वो कहां की और कौन सी संपत्ति है?

Land-for job

लैंड फॉर जॉब केस जिसकी जांच पहले सीबीआई कर रही थी बाद में अब ईडी भी कर रही है उस केस में लालू यादव के अलावा उनकी पत्‍नी राबड़ी देवी और डिप्‍टी सीएम बेटा तेजस्‍वी यादव भी आरोपी है।

ईडी ने लालू यादव और उसने परिवार के पास आय से अधिक 6 करोड़ की संपत्ति पाई है जिसे अटैच किया गया है। ईडी ने एक ट्वीट के जरिए बताया कि ईडी ने नई दिल्‍ली, गाजियाबाद और पटना में स्थित लालू यादव की 6 अचल संपत्तियों केा अस्‍थायी रूप से अटैच यानी जब्त किया है।

ईडी ने जारी की लिस्‍ट, कहां-कहां संपत्ति की गई जब्त

ईडी ने जो संपत्ति अटैच की है उसकी कुल कीमत 6.02 करोड़ रुपए है। जिसमें बिहार पूर्व सीएम राबड़ी देवी, लालू की बेटी और आरजेडी सांसद मीसा भारती, लालू यादव के दामा विनीत यादव, बेटी हेमा के ससुर शिव कुमार यादव, मेसर्स एबी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स एके इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड जो दोनों लालू यादव परिवार के अंतर्गत है उसे अटैच किया गया है। सीबीआई को ऐसे 7 परिवार पता चले हैं जिन्‍होंने अपनी जमीन लालू यादव के परिवार को दी थी।

जानें क्‍या था ये नौकरी के बदले जमीन का मामला

2002 में रेलवे में नौकरी के जमीन घोटाले से ये केस जुड़ा हुआ है। जिस समय लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री हुआ करते थे। मंत्री रहते हुए लालू यादव और उनके परिवार पर आरोप लगा कि जमीन के बदले लोगों को रेलवे में नौकरी दी गई है। आरोप है कि लालू ने मंत्री रहते हुए अस्‍थायी तौर पर रेलवे में नौकरी पर रखवाया और इसके बाद जमीन उनक परिवार के नाम ट्रांसफर होते ही उस कर्मचारी को रेगुलर करवा दिया गया। जमीन के बदले नौकरी के तहत देश भर में बेरोजगारों को नौकरी लालू यादव ने दिलवाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+