Land for job मामले में 'लालू परिवार' को फिर मिली राहत, तेजस्वी यादव ने इस बात के लिए मांगी इजाज़त
Land for job मामले में आज (सोमवार) दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई थी। इस मामले में लालू परिवार को 2 नवंबर तक के लिए राहत मिली है। अब पूरे मामले में 2 नवंबर को सुनवाई होगी। आपको बता दें कि सोमवार को राजद सुप्रीमो लालू यादव, बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज कोर्ट में अपना पक्ष रखने वाले थे।
नौकरी के बदले ज़मीन मामले में इससे पहले लालू यादव समेत सभी आरोपी 4 अक्टूबर को अदालत में पेश हुए थे। ग़ौरतलब है कि पिछली सुनवाई में लालू यादव और अन्य आरोपियों को 50 हज़ार रुपये के निजी मुचलके पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने ज़मानत दी थी। इसके बाद 16 अक्टूबर को सुनवाई की अगली तारीख तय की गई थी। पिछली सुनवाई (4 अक्टूबर) को राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष न्यायधीश गीतांजलि गोयल के सामने मामले दलील पेश की गई थी।

चार अक्टूबर को लैंड फॉर जॉब मामले में लालू प्रसाद यादव, पूर्व सीएम राबड़ी देवी और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पेशी के दौरान यादव परिवार के साथ राजद से राज्यसभा सांसद मनोज झा भी मौजूद थे। कोर्ट ने लालू, राबड़ी और तेजस्वी समेत 15 आरोपियों को ज़मानत दी थी। वहीं, दो अन्य आरोपियों ने बेल के लिए आवेदन ही नहीं दिया था।
नौकरी के बदले ज़मीन घोटाला मामले में हाल ही में CBI ने आरोप पत्र जमा किया था। जिसमें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और उनके बेटे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है।
CBI ने 18 मई, 2022 को लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी, उनकी दोनों बेटी के साथ कई अन्य लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया था। सभी पर आरोप है कि लालू यादव अपने रेल मंत्री के कार्यकाल (2004 से 2009) के बीच रेलवे में ग्रुप 'D' में नौकरी के बदले अपने परिवार के सदस्यों समेत अन्य लोगों के नाम पर ज़मीन की रजिस्ट्री करवाई थी। इसके साथ ही आर्थिक लाभ भी हासिल किया था।












Click it and Unblock the Notifications