Tejashwi Daughter Name: लालू यादव ने रखा मां दुर्गा के इस स्वरूप पर पोती का नाम, नवरात्रि में हुआ था जन्म
Tejashwi Daughter Name: तेजस्वी यादव ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी ने ये भी बताया कि घर में आई नन्ही परी का नाम उसके दादा ने रखा है।

Tejashwi Yadav reveals daughter name: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हाल ही में 27 मार्च को पिता बने हैं। तेजस्वी की पत्नी राजश्री ने नवरात्रि में बेटी को जन्म दिया है। यादव परिवार नए सदस्य के आने के बाद खुश है। अब गुरुवार को तेजस्वी ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है। तेजस्वी ने ट्वीट करके बताया कि बेटी को नाम उनके पिता लालू प्रसाद यादव ने रखा है।
बेटी का नाम रखा 'कात्यायनी'
गुरुवार को तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, "प्यारी सी सुपुत्री के जन्म पर आप सभी ने अपना प्रेम, आशीर्वाद और शुभकामनाएं देकर हमारी खुशियों को कई गुणा बढ़ाया, इसके लिए दिल की गहराइयों से आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट करता हूं। बच्ची के दादा @laluprasadrjd जी ने बेटी का नाम 'कात्यायनी' रखा है।
नवरात्रि में घर आई थी लक्ष्मी
तेजस्वी यादव की बेटी का नवरात्रि में पैदा हुई है। ऐसे में उसका नाम भी मां दुर्गा के एक स्वरूप के ऊपर रखा गया है। बता दें कि जिस दिन यानी 27 मार्च को तेजस्वी के घर बेटी ने जन्म लिया था, उस दिन छठां नवरात्रा था। और इस दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। ऐसे में लालू यादव ने अपनी पोती का नाम मां दुर्गा के छठनें रूप 'कात्यायनी' पर रखा है।
'पहली बार गोद में लेना', पोती के लिए दादा का पोस्ट
इससे पहले सोमवार को लालू यादव ने राबड़ी देवी के साथ अपनी पोती को पकड़े हुए तस्वीरें साझा की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि "अपने बच्चे के बच्चे को पहली बार गोद में लेना अद्भुत, रोमांचक, सुखद और मंत्रमुग्ध करने वाला पल होता है।" इसी के साथ लालू यादव ने कई सारी फोटो ट्विटर पर पोस्ट की थी। वहीं तेतेजस्वी यादव ने भी अपनी बेटी और पत्नी राजश्री के साथ एक तस्वीर साझा की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि खूबसूरत अवर्णनीय एहसास।












Click it and Unblock the Notifications