Lalu Yadav Family Tree: लालू का कटा 'तेज', सियासत में पारिवारिक युद्ध शुरू! जानें परिवार में किसका क्या कद?

Lalu Yadav Family Tree: बिहार चुनाव की रणभेरी (युद्ध में बजाया जाने वाला एक वाद्य यंत्र) बज चुकी है और हर दल अपनी-अपनी फौज तैयार कर रहा है, लेकिन राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सबसे मजबूत सिपहसालार (सेनापति) कहे जाने वाले परिवार में ही अब महायुद्ध छिड़ चुका है। शनिवार (24 मई) शाम 5:46 बजे, तेज प्रताप यादव के एक पोस्ट ने पूरे लालू खानदान को झकझोर दिया।

पोस्ट में प्यार था, तस्वीर थी, विद्रोह था - और फिर आया एक ऐसा 'फरमान', जिसने तेज प्रताप को परिवार और पार्टी दोनों से बाहर फेंक दिया। इस सियासी भूचाल के बीच लोगों की दिलचस्पी अब लालू यादव के परिवार की पूरी तस्वीर जानने में है - कौन हैं उनके बच्चे, क्या करते हैं और किससे उनकी शादी हुई है।

Lalu Yadav Family Tree

लालू यादव और राबड़ी देवी के 9 बच्चे हैं - 7 बेटियां और 2 बेटे:

1. मीसा भारती

लालू-राबड़ी की सबसे बड़ी संतान। एमबीबीएस डॉक्टर हैं और राज्यसभा सांसद भी। उनकी शादी सॉफ्टवेयर इंजीनियर शैलेश कुमार से हुई है। तीन बच्चों की मां हैं।

2. रोहिणी आचार्या

सिंगापुर में रहती हैं। एमबीबीएस हैं लेकिन मेडिकल प्रैक्टिस नहीं करतीं। अपने पिता को किडनी डोनेट कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनकी शादी समरेश सिंह से हुई है।

3. चंदा यादव

पुणे से एलएलबी की पढ़ाई की है। उनकी शादी पायलट विक्रम सिंह से हुई है।

4. रागिनी यादव

इंटर पास हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई अधूरी छोड़ दी। एलआईसी एजेंट हैं। शादी समाजवादी पार्टी के नेता राहुल यादव से हुई है।

5. हेमा यादव

बीआईटी रांची से बीटेक किया है। शादी दिल्ली के राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले विनीत यादव से हुई है।

6. अनुष्का राव (धन्नु)

इंटीरियर डिजाइनर हैं। हरियाणा के कद्दावर नेता अजय सिंह यादव के बेटे चिरंजीव राव से शादी हुई है।

7. राजलक्ष्मी यादव

बीकॉम की पढ़ाई की है। मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप सिंह यादव से शादी हुई है।

8. तेज प्रताप यादव

सबसे बड़े बेटे। बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं। इंटर पास हैं। हाल ही में एक विवादित पोस्ट की वजह से सुर्खियों में आए। लालू यादव ने उन्हें पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया है।

9. तेजस्वी यादव

सबसे छोटे बेटे। बिहार के डिप्टी सीएम रह चुके हैं। राजनीति में सक्रिय हैं और फिलहाल आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। क्रिकेटर भी रह चुके हैं। पढ़ाई नौवीं कक्षा के बाद छोड़ दी थी।

क्या है तेज प्रताप का विवाद?

एक फेसबुक पोस्ट में तेज प्रताप ने लिखा कि वह पिछले 12 साल से एक लड़की अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप में हैं। इस पोस्ट के बाद लालू यादव ने कहा कि उनके बड़े बेटे का व्यवहार परिवार के मूल्यों और सामाजिक न्याय की विचारधारा के खिलाफ है। इसी आधार पर उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया।

परिवार Vs तेज प्रताप - एक पब्लिक ब्रेकअप

तेज प्रताप की पोस्ट के बाद पूरा यादव परिवार Damage Control Mode में चला गया। सबसे कड़ी प्रतिक्रिया आई डॉ. रोहिणी आचार्य की ओर से- 'जो मर्यादा लांघते हैं, वही आलोचना के पात्र बनते हैं... पापा हमारे लिए देवतुल्य हैं, पार्टी हमारी पूजा है, और किसी की वजह से इस प्रतिष्ठा पर आंच नहीं आनी चाहिए।' यह बयान साफ था - तेज प्रताप अब 'परिवार के भीतर' नहीं रहे।

बिहार चुनाव 2025 में इसका असर?

तेजस्वी यादव को अब बिना किसी पारिवारिक दखल के फुल कमांड मिल गई है। आरजेडी को अब 'फैमिली ड्रामा' से निकलकर चुनावी मैसेजिंग पर फोकस करना होगा। तेज प्रताप अगर बागी होकर मैदान में उतरते हैं - तो यादव वोटबैंक में दरार की आशंका।

लालू का 'परिवार मॉडल' क्या टूट गया है?

लालू यादव ने अपने बच्चों को सत्ता, शिक्षा, शादी - हर मोर्चे पर 'राजनीतिक स्ट्रैटेजी' से जोड़ कर रखा। लेकिन अब यही स्ट्रैटेजी बैकफायर करती दिख रही है। एक ओर तेजस्वी का पेशेवर नेतृत्व, दूसरी ओर तेज प्रताप का बागी तेवर, और बीच में - रोहिणी जैसी 'डिजिटल योद्धा' जो लगातार परिवार की प्रतिष्ठा बचा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+