'शादी की बात ही नहीं चल रही, कैसे बता दें सुहागरात किसके साथ', लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने ऐसा क्यों कहा?

Rohini Acharya Statement CM Face: बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी बयानबाजी भी तेज होती जा रही है। महागठबंधन और एनडीए के बीच एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का बयान चर्चा का विषय बन गया है।

बिहार में महागठबंधन का सीएम फेस कौन होगा, इस सवाल पर उन्होंने विवादित और अटपटा जवाब देते हुए कहा कि, 'जब शादी की बात ही नहीं चल रही है तो कैसे बता दें कि सुहागरात किसके साथ मनाया जाएगा।' इस बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

Rohini Acharya statement CM face

रोहिणी आचार्य का अजीबोगरीब बयान

बता दें कि, राहुल गांधी की बिहार वोटर अधिकार यात्रा में शामिल होने छपरा पहुंची लालू यादव की बेटी और छपरा लोकसभा चुनाव में RJD प्रत्याशी रहे रोहिणी आचार्य ने मीडिया के सवालों पर अजीबोगरीब जवाब दिया। मीडिया ने उन से पूछा कि, बिहार में महागठबंधन का सीएम फेस कौन होगा? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, उनका कहना था कि, 'जब तक औपचारिक चर्चा नहीं होती, तब तक नाम बताना जल्दबाजी होगी।जब शादी की बात ही नहीं चल रही है तो कैसे बता दें कि सुहागरात किसके साथ मनाया जाएगा। समय आने पर सब साफ हो जाएगा।'

ये भी पढ़ें Tejashwi Yadav ने बताया राहुल गांधी को अगला पीएम, अपनी CM उम्मीदवारी का कर रहे रास्ता साफ?

राहुल गांधी का गोलमोल जवाब और उठते सवाल

गौरतलब है कि, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लंबे समय से खुद को महागठबंधन का मुख्यमंत्री पद का दावेदार बता रहे हैं। लेकिन पिछले दिनों तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के नेताओं की मौजूदगी में राहुल गांधी से एक पत्रकार ने पूछा कि, कांग्रेस तेजस्वी को सीएम उम्मीदवार क्यों नहीं घोषित करता है। इस पर राहुल गांधी ने गोलमोल जवाब देते हुए कहा था कि, 'हमारे बीच एक बहुत अच्छी साझेदारी बनी है, हम सभी दल एक साथ काम कर रहे हैं, कोई तनाव नहीं है, आपसी सम्मान है, वैचारिक रूप से हम एकजुट हैं, राजनीतिक रूप से हम एकजुट हैं, बहुत अच्छे परिणाम होंगे।' इसी वजह से महागठबंधन के भीतर ही अब हलचल और सवाल उठने लगे हैं।

ये भी पढ़ें '27 लाख लिए, अब मरवाने की दे रहा धमकी', Tejashwi Yadav के करीबी विधायक पर तेजप्रताप यादव का गंभीर आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+