'गर्भवती भाभी ने क्या गुनाह किया है? सबको टॉर्चर किया जा रहा', ईडी की छापेमारी पर भड़कीं लालू की बेटी रोहिणी
Rohini Acharya: ईडी ने पटना, रांची और मुंबई में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के दिल्ली स्थित आवास सहित 24 स्थानों पर छापे मारे। अब इस रेड पर लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने मोदी सरकार हमला बोला है।

Land For Job Scam: जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में आज आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के समधी समेत कई करीबियों के घर पर ईडी ने धावा बोलकर छापेमारी की। इस कार्रवाई के बाद जहां राजद कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है वहीं लालू की सिंगापुर वाली बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) अब सिलसिलेवार ट्वीट कर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है।
गर्भवती भाभी ने क्या गुनाह किया है ?: रोहिणी आचार्य
रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह अन्याय हम याद रखेंगे। सब याद रखा जाएगा। बहन के छोटे - छोटे बच्चों ने क्या गुनाह किया है ? गर्भवती भाभी ने क्या गुनाह किया है ? क्यों सबको टॉर्चर किया जा रहा है ? आज सुबह से सबको टॉर्चर किया जा रहा है। इनलोगों का गुनाह सिर्फ इतना ही है न कि फासिस्ट और दंगाईयों के आगे कभी नहीं झुके।
कंस ने भी गर्ववती माता का अपमान किया था
रोहिणी आचार्य ने कहा कि कंस ने भी गर्ववती माता का अपमान किया था फिर क्या हुआ कंश का याद तो होगा ही ? तुमलोगों का भी वक्त नजदीक है।
तुमलोग और कितना गिरोगे?: रोहिणी आचार्य
लालू की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने कहा है कि तुमलोग और कितना गिरोगे। समय बलवान होता है। पंद्रह साल पुराना बंद केस को खोलकर दंगाई, बेटी जलाओ पार्टी, भगोड़े, तड़ीपार लोग क्या साबित करना चाहते हो ? कुछ तो शर्म करो। घर में एक गर्भवती बहु है। बहनों के छोटे - छोटे बच्चे हैं। उन्हें टॉर्चर करने का पाप तो तुमलोगों को लगेगा ही।
अब यह सब बर्दाश्त से बाहर है: रोहिणी आचार्य
रोहिणी ने कहा कि नहीं झुका लालू- राबड़ी परिवार। तुमलोगों के इस अन्याय का जवाब वक्त आने पर मिलेगा। अब यह सब बर्दाश्त से बाहर है।
किसी भी तरह से लालू परिवार को झुकाना इनका मकसद
रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने कहा कि बस इनका एक ही मकसद है किसी भी तरह से लालू परिवार को झुकाना। चाहे नीचता की कितनी भी हदें पार करनी पड़े। ये लोग करेंगे और करते ही रहेंगे..
तेरे हर नापाक इरादे को
अपने बुलंद हौसले से
धूल में मिलाना जानते हैं
हम लालूवादी












Click it and Unblock the Notifications