बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे BJP के नेता तो RJD ने नीतीश सरकार को घेरा

पटना। बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह की तैयारियां काफी तेजी से चल रही हैं। इसी कड़ी में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल और भीखू भाई दलसनिया तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। इसके बाद से विपक्ष ने नीतीश सरकार को आड़े हाथों ले लिया। राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट कर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है।

lalu prasad yadav tweet against nitish government for bihar vidhansabha shatabdi samorah

अपने ट्वीटर अकाउंट से लालू प्रसाद ने ट्वीट कर लिखा कि अति गंभीर और विचारणीय! भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री किस क्षमता से बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह की तैयारियों का जायजा ले रहे है? ये दोनों तो इस सदन के सदस्य भी नहीं है। यह कोई संघ और भाजपा का भवन है क्या? नीतीश कुमार, क्या यह भवन भी संघ को गिरवी रखेंगे?

वहीं राजद ने अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि नीतीश कुमार RSS के सामने नाक रगड़ कर रेंग रहे है। किसी ऐरे-गैरे संघी और भाजपाई की क्या हैसियत कि वो बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह की तैयारियों का जायजा लेंगे और निरीक्षण करेंगे। नीतीश बताएँ कि संजय जायसवाल और भीखू भाई दलसनिया किस हैसियत से तैयारियों की देख-रेख कर रहे है?

बता दें कि 21 अक्टूबर को बिहार विधानसभा का शताब्दी समारोह मनाया जाएगा, जिसमें देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी शामिल होंगे। नीतीश सरकार इस कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाने के लिए तमाम तैयारियां कर रही है।

लगातार ट्विटर पर सक्रिय हैं राजद सुप्रीमो
चारा घोटाला मामले में जमानत मिलने के बाद से राजद सुप्रीमो लालू यादव दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इस दौरान अब लालू यादव की राजनीतिक सक्रियता भी देखने को मिल रही है। आरेजेडी सुप्रीमो ट्विटर के जरिए लगातार बीजेपी और बिहार की नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश में दिख रहे हैं। सोमवार को लालू यादव ने महंगाई के मुद्दे पर ट्वीट कर केन्द्र की मोदी सरकार और नीतीश सरकार पर तंज किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+