लालू के बेटे Tej Pratap को सपने में दिखे भगवान श्रीकृष्ण, Video बनाकर कुछ यूं दिखाया अपना सपना

लालू यादव के बेटे और बिहार मंत्री तेज प्रताप यादव ने हाल ही में अपने ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए तेज प्रताप यादव ने कहा कि उन्हें सपने भगवान श्रीकृष्ण ने अपने विराट रूप दिखाया है।

Tej Pratap Yadav

Tej Pratap Yadav: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही, तेज प्रताप यादव ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर अपने सपने का एक वीडियो ट्वीट किया। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए अपने वीडियो का जिक्र करते हुए तेज प्रताप यादव ने बताया कि उन्हें सपने भगवान श्रीकृष्ण ने अपना विरोट रूप दिखाया है। बता दें, फिल्मों की तरह उनके (तेज प्रताप) सपने में महाभारत का सीन दिख रहा है।

बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव के सपने में भगवान श्रीकृष्ण दिखाई दिए तो उन्होंने ट्विटर इसको लेकर एक वीडियो जारी किया और अपने मन की बात लिखी। तेज प्रताप यादव ने लिखा,

विश्व रूप दर्शन योग मैं मुकुट से सुशोभित चक्र और गदा से सुसज्जित शस्त्रों के साथ सर्वत्र दीप्तिमान लोक के रूप में आपके रूप को देख रहा हूं। इस चमचमाती अग्नि में आपके तेज को देख पाना कठिन है जो सभी दिशाओं से प्रस्फुटित होने वाले सूर्य के प्रकाश की भांति है।

देखें वीडियो...

ट्विटर पर शेयर किए वीडियो के जरिए तेज प्रताप यादव ने लोगों को अपना सपना दिखाने की कोशिश की। पहले शॉट में तेज प्रताप यादव सो रहे हैं। फिल्मों की तरफ उनके सपने में महाभारत का सीन दिख रहा है। वहां, महाभारत सीरियल के सीन लगाए हैं। फिर श्रीकृष्ण दिख रहे हैं और अचानक तेज प्रताप की नींद खुल जाती है। तेज प्रताप के सपने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ सोशल मीडिया यूर्जस ने उनको जमकर ट्रोल कर दिया। वहीं, कुछ लोगों ने उनकी एक्टिंग की तारीफ की है।

मुलायम सिंह यादव आ चुके है सपने में
यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव भी उनके सपने में आ चुके है। इसकी जानकारी भी तेज प्रताप ने ट्विटर के माध्यम से साझा की थी। तेज प्रताप ने बताया था, सुबह 9 बजे जब वे सो रहे थे, तब उन्हें नेताजी मुलायम सिंह सपने में दिखे। इस दौरान मुलायम सिंह ने उनसे बहुत सी बातें कीं। उन्हें गले लगाया। इतना ही नहीं, मुलायम सिंह ने उनके साथ साइकिल भी चलाई। इससे उन्हें साइकिल से दफ्तर आने की प्रेरणा मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+